[aioseo_breadcrumbs]

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram


भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में तैनात जाबांज महिला कॉन्स्टेबल राजेश कुमारी की पुत्री रक्षिता चौधरी ने बालिका वर्ग में देश की सबसे कठीन परीक्षा को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करके ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा है । इसी तरह इनकी छोटी बेटी अनिका चौधरी ने मात्र सात साल की उम्र में मध्य प्रदेश राज्य में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राजस्थान का नाम रोशन करके अपने गांव चिकसाना व जिला भरतपुर का पूरे भारत में मान बढ़ाया है।
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सेना मुख्यालय स्थित सैनिक स्कूल सोसाइटी हेडक्वार्टर द्वारा जारी आदेशानुसार गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा नेशनल प्लेयर रक्षिता चौधरी का आवश्यक मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसमें रक्षिता को फिट घोषित किया गया है। राष्ट्रीय खिलाङी रक्षिता चौधरी जल्द ही भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सेना मुख्यालय स्थित सैनिक स्कूल सोसाइटी हेडक्वार्टर द्वारा आवंटित सैनिक स्कूल जॉइन करेगी। रक्षिता ने अपने चिकसाना गांव व भरतपुर जिले के साथ अपने ननिहाल काकङा-बेढ़म गांव जिला डीग का नाम रोशन किया है। रक्षिता चौधरी ने अजमेर स्थित राष्ट्रीय तेजा एकेडमी से इस कठीन परीक्षा की तैयारी करी थी।
हाल ही मे राष्ट्रीय तेजा एकेडमी अजमेर ने 54 छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन देकर पूरे देश में लोहा मनवाया है।
काकङा-बेढ़म गावं व डीग जिला निवासी जोश और दृढ़संकल्प से लबरेज रक्षिता की माता राजेश कुमारी ने बताया की वह अपने बेटी को आईएएस ऑफिसर बनाना चाहती है । साथ ही रक्षिता ने बताया वह आईएएस ऑफिसर के साथ एक राष्ट्रीय खिलाङी बनकर अपने मम्मी-पापा का सपना पूरा करेगी। रक्षिता अपने माता-पिता की तरह देश की सेवा करना चाहती है।
रक्षिता चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व तेजा एकेडमी के डॉ. सुशील चौधरी सर को दिया। रक्षिता चौधरी ने बताया की मैंने तेजा एकेडमी अजमेर के सीईओ व फाउंडर डाॅ. सुशील चौधरी सर के निर्देशन मे इस कठिन परीक्षा की तैयारी की थी।
बता दे की भारत देश की विभिन्न सैनिक स्कूलों में कक्षा छः व नवीं में एडमिशन के लिए जनवरी में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हुई थी जो की नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी एनटीए द्वारा लिया गया था। हाल ही मे एनटीए ने सैनिक स्कूल का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें चयनित बच्चों के अभी मेडिकल जांच चल रही है । रक्षिता के परिवार में खुशी का माहौल है साथ ही पिता रामविहारी फौजदार को कई अधिकारीयों व राजनेताओं ने दूरभाष पर बधाई दी।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]