[aioseo_breadcrumbs]

हवन करते हाथ जलना तो सुना था लेकिन यहां तो पुलिस के कट गए हाथ !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हवन करते हाथ जलना तो सुना था लेकिन यहां तो पुलिस के कट गए हाथ !

मामला बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र का, जहां आत्महत्या की कोशिश करते युवक को बचाने गई पुलिस पर ही तलवार से हमला, पांचू थाने के हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल के हाथ काटने की हुई कोशिश, घायलों को लाया जा रहा बीकानेर, एडिशनल एसपी कैलाश सांधू ने दी जानकारी।

पुलिस पर तलवार से हमला हेड कांस्टेबल घायल!

बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र के भादलां गांव में एक युवक द्वारा तलवार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक प्रेम सिंह गांव में तलवार लेकर घूम रहा था और लोगों पर हमला करने की नीयत से डर फैला रहा था।
गांव वालों की सूचना पर पांचू थाने के ड्यूटी ऑफिसर गंगाराम और जवान हेतराम जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेम सिंह ने अचानक हमला बोल दिया। उसने हैड कांस्टेबल गंगाराम पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
गंभीर रूप से घायल गंगाराम को पहले नोखा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]