[aioseo_breadcrumbs]

राजसमंद में सरपंच की डांस करते-करते मौत, होली के मौके पर पारंपरिक कार्यक्रम शामिल हुए थे, गिरते ही दम तोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजसमंद में सरपंच की डांस करते-करते मौत, होली के मौके पर पारंपरिक कार्यक्रम शामिल हुए थे, गिरते ही दम तोड़ा

राजसमंद

राजसमंद में होली के दौरान आदिवासी गेर नृत्य के दौरान एक सरपंच की हार्टअटैक से मौत हो गई। पारंपरिक डांस में सरपंच ग्रामीणों के साथ डांस करते-करते अचानक सिर के बल गिर गए।
उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें होश नहींआया। हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने विकास दवे (53) को मृत घोषित कर दिया। हादसा चारभुजा के कसार गांव का गुरुवार रात करीब 12.30 बजे का है।

डांस से पहले एकदम स्वस्थ्य थे सरपंच

सरपंच के परिवार के करीबी विजय शर्मा ने बताया कि सेवंत्री सरपंच विकास दवे गेर डांस में शामिल होने के दौरान बिल्कुल ठीक थे। इस दौरान वे काफी हंस भी रहे थे और पूरे उत्साह के साथ डांस कर रहे थे।
डांस के दौरान उन्होंने दो राउंड भी आराम से पूरे कर लिए थे। इस दौरान उनके चेहरे पर कोई थकावट भी नहीं थे। तीसरा राउंड जैसे ही शुरू हुआ सरपंच अचानक गिर गए और बेहोश हो गए।
डांस कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें पानी पिलाने की भी कोशिश की। एक रिटायर्ड कंपाउंडर ने सीपीआर देकर होश में लाने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी आंख नहीं खुली।

10 साल से लगातार सरपंच थे

विकास दवे को बेहोश की हालत में ग्रामीण चारभुजा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें होश में लाने की काफी कोशिश की। यहां से उन्हें राजसमंद हॉस्पिटल रेफर किया गया।
जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास दवे मूल रुप से कसार गांव के ही रहने वाले थे। वे लगातार 10 साल से सेवंत्री के सरपंच थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा-बेटी हैं

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]