KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » कर्ज से परेशान व्यापारी ने ससुराल में आकर खाया जहर:आपसी झगड़े के बाद 1 महीने से पत्नी मायके रह रही थी

कर्ज से परेशान व्यापारी ने ससुराल में आकर खाया जहर:आपसी झगड़े के बाद 1 महीने से पत्नी मायके रह रही थी

Spread the love

व्यापारी ने ससुराल में आकर खाया जहर:आपसी झगड़े के बाद 1 महीने से पत्नी मायके रह रही थी, कर्ज से परेशान बताया

कोटा

बारां के एक व्यवसायी ने कोटा में अपने ससुराल में आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत हो गई। बताया जा रहा है आपसी झगड़े के कारण पत्नी 1 महीने से मायके पर रह रही थी। व्यवसायी अपनी पत्नी से मिलने ससुराल आया था। आते ही सीढ़ियों पर गिर गया। उल्टियां होने पर उसे एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आपस में पारिवारिक विवाद कारण बताया।
कमल अग्रवाल (48) के बारां में सिगरेट की एजेंसी थी। उनके दो (21 व 17 साल ) बच्चे है। बताया जा रहा है, वो कर्ज से परेशान थे। इस कारण अक्सर घर में लड़ाई होती थी। आपसी झगड़े के चलते 1 साल पहले भी पत्नी अपने मायके आ गई थी। बाद में समझाने के बाद साथ रहने लगे। अभी कुछ समय पहले ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी कोटा में अपने मायके रहने लगी। रविवार को कमल अग्रवाल बारां से कोटा में रामपुरा इलाके में स्थित प्रताप चौक में अपने ससुराल में आए। उन्होंने जहर खा लिया
साले ऋषभ जैन ने बताया- उनके जीजा कमल रविवार को घर पर आए थे। आते ही सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उल्टियां शुरू कर दी। उन्हें ऊपर बिठाकर पानी पिलाया। उल्टियां नहीं रूकी। उन्हें तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। यहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऋषभ जैन ने बताया दीदी और जीजाजी के बीच में अक्सर झगड़ा होता रहता था। जीजा जी अग्रेसिव स्वभाव के थे। किसी भी बात पर गुस्सा होकर मारने लगते थे। दीदी से भी मारपीट करते थे। इसी कारण एक महीने पहले दीदी हमारे पास आकर रहने लगी थी।
रामपुरा थाना ASI कमलेश कुमार ने बताया कमल अग्रवाल का ससुराल कोटा में रामपुरा इलाके में प्रताप चौक में था। रविवार को वो अपने ससुराल आया था। अचानक तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एमबीएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया। इलाज के दौरान कमल अग्रवाल की मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला। कुछ पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Skip to content