[aioseo_breadcrumbs]

सैमसंग शोरूम से 41 लाख के मोबाइल चोरी चद्दर की आड़ कर शटर खींचकर किया ऊंचा, अंदर घुसे साथी ने अलार्म सिस्टम किया बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर में सैमसंग शोरूम से 41 लाख के मोबाइल चोरी चद्दर की आड़ कर शटर खींचकर किया ऊंचा, अंदर घुसे साथी ने अलार्म सिस्टम किया बंद

जयपुर

जयपुर के सैमसंग शोरुम में 42 लाख के मोबाइल और कैश चोरी का मामला सामने आया है। ग्रुप में आए बदमाशों ने चद्दर की आड़ में शटर को खींचकर साथी को अंदर घुसाया। अलार्म सिस्टम को बंद कर बदमाश महज 15 मिनट में वारदात कर भाग निकले। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बजाज नगर थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया- सोडाला के रामनगर निवासी वंशिता सैनी (30) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मैन टोंक रोड पर गोपालपुरा फ्लाईओवर के पास महावीर नगर में सैमसंग स्टोर पर वह मैनेजर के पद पर काम करता है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे मोबाइल शोरुम को लॉक कर सभी अपने घर चले गए। देर रात बदमाशों ने शोरुम को निशाना बनाया।
शटर को सेंटर से खींचकर ऊंचा कर बदमाश शोरुम के अंदर घुसे। अलार्म सिस्टम बंद कर शोरुम के लॉकर्स में रखे करीब 41 लाख के मोबाइल और कैश काउंटर में रखे करीब 1.40 लाख रुपए चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह शोरुम पर आने पर शटर झूलता दिखाई दिया। लॉक खोलकर अंदर जाने पर शीशे के गेट खुले हुए थे। शोरुम में रखे कीमती मोबाइल व कैश काउंटर में रखे रुपए गायब मिले। चोरी की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए

CCTV में कैद हुई करतूत

शोरुम के अंदर-बाहर लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। गुरुवार तड़के 4:54 बजे ग्रुप में आए 6 बदमाश शोरुम के बाहर घूमते दिखाई दिए। कुछ देर इधर-उधर घूमकर रैकी के बाद सभी शोरुम के शटर के पास आकर खड़े हो गए। एक बदमाश ने रोड की तरफ चद्दर की आड़ कर अपने साथियों को छिपाया। बदमाशों ने शटर को सेंटर से खींचकर अपने पतले-दुबले को नीचे से शोरुम के अंदर घुसा दिया।
जिसके बाद शोरुम से कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए। अंदर घुसते ही बदमाश ने अलार्म सिस्टम को बंद कर दिया। शोरुम के लॉकर्स को तोड़कर उसमें रखे करीब 41 लाख कीमत के महंगे मोबाइल और कैश काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखे 1.40 लाख रुपए चोरी कर लिए। शोरुम से माल सहित अपने साथी को चद्दर की आड़ कर शटर ऊंचाकर बदमाश बाहर निकाल फरार हो गए

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया,

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे वहां स्थित संवेदनशील परमाणु क्षेत्र के कारण बेहद गंभीर माना जा

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में

22/3/26

Author: kalkasamrat

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

[the_ad id="2269"]