KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भाजपा ने भी अपनाई कांग्रेसी संस्कृति फाइव स्टार होटल में होने लगे कार्यक्रम

भाजपा ने भी अपनाई कांग्रेसी संस्कृति फाइव स्टार होटल में होने लगे कार्यक्रम

Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ विजय का संकल्प

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में होटल रमाडा में आयोजित हुई बीजेपी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

रविवार को पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में रमाडा होटल गगवाना में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बूथ विजय संकल्प बैठक आहूत की गई।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, अजमेर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पूनिया, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व पूर्व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

विधायक रावत ने सभी पधारे अतिथियों और कार्यकर्ताओं की अगवानी की और उनका अभिनंदन किया। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण देश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर पर तिरंगा लहराने और अपने-अपने बूथ में भाजपा को बहुमत से विजयी बनानेका संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रावत ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को सुशासन देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और जंगलराज ही फैलाया है। प्रदेश का हर वर्ग, हर तबका, हर व्यक्ति कांग्रेस की असंवेदनशील नीतियों से आहत है। कांग्रेस सरकार पिछले 5 सालों से प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल खराब करने हेतु अपराधियों से सांठगांठ करते हुए कार्य कर रही है। महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन सनातन धर्म के लोगों के गले रेंत दिए जा रहे हैं। हिंदू त्योहारों पर ही कर्फ्यू और रोक लगाई जा रही है। दंगों से माहौल खराब किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर आउट होने को नहीं रोक पाने से बेरोजगारों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। प्रदेशवासी मन बन चुके है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का। अब हमारा भी कर्तव्य है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में घर-घर जाकर कांग्रेस की नाकामी और नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति क्षेत्र वासियों को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपने-अपने बूथ को सशक्त करें।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत देश पुनः अपने गौरव को प्राप्त कर रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत के आगे नतमस्तक है, जो कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से ही संभव हो सका है। इसी प्रकार पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के कार्यकाल में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र का अद्वितीय विकास हुआ है। विधायक रावत एक सच्चे जन सेवक के रूप में अपने क्षेत्र वासियों की सेवा कर रहे हैं जो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बहुमत से जीतकर नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाना है।

सांसद चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का ही परिणाम है कि आज मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है। कांग्रेस की सरकारों में तो ऊपर से ₹1 भेजा जाता है जो नीचे आते आते 15 पैसे हो जाते हैं। इतना जबरदस्त भ्रष्टाचार कांग्रेस करती है। इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लेवे।

मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। इस दौरान विधायक रावत ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को आश्वस्त किया कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है और आगामी विधानसभा चुनाव में पिछले सभी चुनावों के विजय का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले हैं।

You may have missed

Skip to content