KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » ओबीसी मोर्चा अजमेर कार्यसमिति बैठक में नवमतदाताओ को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जोड़ा

ओबीसी मोर्चा अजमेर कार्यसमिति बैठक में नवमतदाताओ को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जोड़ा

Spread the love


ओबीसी मोर्चा अजमेर कार्यसमिति बैठक में नवमतदाताओ को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जोड़ा
आज दिनांक 20 अगस्त 2023 भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन जयपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया इस बैठक मे मुख्य अतिथि नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल प्रजापत मुख्य वक्ता भाजपा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ओर ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव ओबीसी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर शाकिर खान उपस्थित रहे

इस बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष चंपालाल प्रजापति ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि

भाजपा ओबीसी मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को मिस कॉल करवा कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने हैं ओबीसी मोर्चा को अपनी समस्त जातियां में जाकर सदस्य बनाने हैं तथा आने वाले चुनाव में बूथ स्तर तक कार्य कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने का कार्य करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी जी ने कार्यकर्ताओं को सजग प्रहरी बताते हुए सिपाही की भूमिका में तैयार रहने का आग्रह किया साथ ही नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आह्वान करा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में नवमतदाताओ को भाजपा से मिस्ड कॉल के जरिये जोड़ा गया अंकित जी ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं समाज की तरफ से माननीय प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल जी को आश्वस्त किया कि आने वाले 2023 के चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा अपनी पूर्ण शक्ति के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक ले जाएगी तथा अजमेर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेश की अराजक युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भ्रष्टाचार में लिफ्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। आज कार्य समिति बैठक में प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव एवं कार्य समिति सदस्य इंजीनियर शाकिर खान महामंत्री सोहन शर्मा शमशेर सिंह रावत उपाध्यक्ष संजय चौहान विजय साहू संपत रावत सुरेश गुंजल अजय नरूका कैलाश कच्छावा कमलेश ललित मालाकार रामदयाल लेगा रोहित सैनी अरुण चौहान एवं कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

Skip to content