KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अंग्रेजी नववर्ष आज से प्रारम्भ महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम

अंग्रेजी नववर्ष आज से प्रारम्भ महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम

Spread the love

अंग्रेजी नववर्ष आज से प्रारम्भ

**************************

शुभ दिन से हो रही है नए साल की शुरुआत 

========================

महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम

————————————————

इस बार नए साल की शुरुआत बेहद ही शुभ संयोग में होने वाली है। दरअसल इस बार नए साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है, इसलिए नए साल की शुरुआत को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार नए साल के पहले दिन कुछ उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होंगे और पूरे वर्ष आप पर महादेव की कृपा बनी रहेगी। 

जलाभिषेक

=========

भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ये मात्र एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी 2024 को सुबह स्नान करें और किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और वर्षभर आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।

बिल्वपत्र चढ़ाएं

==========

बिल्वपत्र शिव जी को बहुत प्रिय है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल के पहले दिन बिल्वपत्र जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे।

सफेद वस्त्र

========

शिव जी को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में शिव का आशीर्वाद पाने के लिए साल के पहले दिन स्नानादि के बाद सफेद रंग या उससे मिलते जुलते रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

दान

====

यदि संभव हो तो अपने सामर्थ्य के अनुसार साल के पहले दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शक्कर का दान करें। इन चीजों के दान से भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं।

लगाएं इन चीजों का भोग

=================

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं है। शिव जी मात्र धतूरा और बिल्व पत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि आप चाहें तो इस दिन शिव जी को घी, शक्कर, गेंहू का आटे से बने प्रसाद का भोग लगा सकते हैं। 

Skip to content