भारत सरकार के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,नई दिल्ली में नेतियास के सुशील चौधरी को उत्कृष्टता के लिए “मानद डॉक्टरेट( Ph.D)की उपाधि ” से नवाजा जाएगा
पिलवा- 15 दिसम्बर को नई दिल्ली में भारत सरकार के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में एक भव्य सम्मान समारोह में देश की विभिन्न नामचीन बॉलीवुड,राजनैतिक व ब्यूरोक्रेट्स हस्तियां शिरकत करेंगी। फिल्म अभिनेता सोनू सूद, फिल्म अभिनेत्री अमिशा पटेल,सांसद व फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा व अन्य कई राजनैतिक हस्तियां व कई ऑफिसर इस मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान समारोह में शामिल होंगे। देश में शिक्षा व समाज के क्षेत्र में असाधारण व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यहां पर” मानद डॉक्टरेट(Ph.D) उपाधि” व अन्य राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में हाल सिविल लाईन्स अजमेर निवासी व मुलतः परबतसर तहसील के नेतियास गांव के रहने वाले सुशील चौधरी को ग्लोबल मानद डॉक्टरेट समिति ने “मानद डॉक्टरेट (Ph.D) उपाधि ” के लिए नामांकित किया गया है। 15 दिसम्बर को नई दिल्ली में होने वाले इस राष्ट्रीय भव्य सामारोह में सुशील चौधरी को आमंत्रित किया गया है। यह अपने क्षेत्र के लिए गौरव की बात है सुशील चौधरी को अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए ग्लोबल मानद डॉक्टरेट समिति ने इस “मानद डॉक्टरेट(Ph.D) उपाधि ” के लिए नामांकित किया है।यह राष्ट्रीय समारोह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन संस्था द्वारा आर्गनाइज किया जायेगा।






