[aioseo_breadcrumbs]

नोट में लिखा- Sorry Everyone अजमेर के iit  के स्टूडेंट ने कानपुर में किया सुसाइड:पहले हाथ की नसें काटी, फिर फंदे से लटका;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर के IIT स्टूडेंट ने कानपुर में किया सुसाइड:पहले हाथ की नसें काटी, फिर फंदे से लटका; नोट में लिखा- Sorry Everyone

अजमेर

अजमेर के रहने वाले बीटेक स्टूडेंट ने कानपुर IIT में सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटी। उसके बाद हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था- Sorry Everyone…।
स्टूडेंट जयसिंह मीणा (26) अजमेर शहर के जॉन्सगंज क्षेत्र का रहने वाला था। वह कानपुर IIT में बायोलॉजिकल साइंस से बीटेक 4th ईयर का स्टूडेंट था। कॉलेज के ही हॉस्टल के ब्लॉक-2 के कमरा नंबर 148 में रहता था।
घरवालों ने सोमवार सुबह जयसिंह के मोबाइल पर कई बार कॉल किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उसके दोस्त को फोन किया। उसने कहा कि मैं हॉस्टल में नहीं हूं, छुट्टी पर हूं। इसके बाद दोस्त ने हॉस्टल के अन्य दोस्तों को कॉल कर जय सिंह से बात कराने को कहा।
छात्रों ने जय सिंह के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब छात्रों ने खिड़की से देखा तो जय सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। छात्रों ने तुरंत IIT प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे IIT प्रशासन ने कल्याणपुर पुलिस को जानकारी दी। कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और छात्र के शव को नीचे उतारा

कलाई में कई घाव मिले, पुलिस को नस काटने की आशंका

फोरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को जय सिंह की एक नोटबुक के एक पेज पर सॉरी एवरीवन लिखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और छात्र के घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जय सिंह की कलाई में कई घाव मिले हैं। जयसिंह के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घर में मां, एक भाई और एक बहन है।

छुट्टियां हो गई थी, घर आने वाला था

एमएमछात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया- दोपहर 12.30 बजे भाई के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसने फंदा लगाने से पहले कलाई की नस काटी थी। जय सिंह ने जुलाई 2020 में IIT कानपुर में एडमिशन लिया था। 28 दिसंबर को विंटर वेकेशन हो गई थी और वह घर आने वाला था।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया,

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे वहां स्थित संवेदनशील परमाणु क्षेत्र के कारण बेहद गंभीर माना जा

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में

22/3/26

Author: kalkasamrat

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

[the_ad id="2269"]