[aioseo_breadcrumbs]

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाहेता घाटी गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी दो महीने पहले झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोवड़ा थाने के एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पाहेता घाटी निवासी ललित परमार के रूप में हुई है। ललित की शादी एक साल पहले मोदपुर विजवा माता निवासी कंकू मसार से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। दो महीने पहले कंकू झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी।

पत्नी के चले जाने के बाद से ललित अवसाद में था।

बीती रात ललित भोजन करने के बाद अपने कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। आधी रात को उसके पिता ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो ललित फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना दोवड़ा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छत से टीन शेड हटाकर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

अखिल भारतीय कोली समाज संस्थान नई दिल्ली|एक खसम की तीन तीन पत्नियां,एक भी सगी नहीं,

*अरे भाई आखिर कहना और करना क्या चाहते हो,,,,,, जो समाज जितना संगठित होगा उसकी ताकत राजनीतिक रूप से उतनी ही महत्वपूर्ण होगी चाहे वह

[the_ad id="2269"]