[aioseo_breadcrumbs]

10 हजार सुरक्षाकर्मी मेले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे,,खाटू श्याम मेले मे वीआईपी दर्शन बंद किए,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम में 28 फरवरी से शुरू होने वाला मेला 12 दिन तक चलेगा. इस मेले में करोड़ों लोग बाबा के दर्शन करेंगे. 10 हजार सुरक्षाकर्मी मेले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. खाटू श्याम मंदिर को बंगाली कारीगरों द्वारा विशेष तौर पर सजाया जा रहा है. 358 सीसीटीवी कैमरा से 24 घंटे नजर रहेगी. मेले में लोगों के लिए 10 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ के बाद राजस्थान के सीकर के खाटूश्याम में देश का सबसे बड़ा मेला शुरू हो रहा है. मेले में इस बार वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है. सीकर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया की जयपुर में हुई प्रशासन की बैठक में यह फैसला लिया गया. साथ ही मेले के दौरान खाटू श्याम का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा. मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश भर से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं. प्रतिदिन 8 से 10 लाख लोग बाबा श्याम के दर्शन करेंगे. 24 घंटे मेले के दौरान दर्शन की व्यवस्था रहेगी. रींगस से पैदल खाटू श्याम तक आने वाले श्रद्धालुओं को 28 किलोमीटर पैदल चलना होगा.

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]