[aioseo_breadcrumbs]

महिलाओं और बालिकाओं से कर रहा था छेड़छाड़:ऑपरेशन गरिमा के तहत मनचला युवक गिरफ्तार, कालिका दल ने की कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महिलाओं और बालिकाओं से कर रहा था छेड़छाड़:ऑपरेशन गरिमा के तहत मनचला युवक गिरफ्तार, कालिका दल ने की कार्रवाई

अजमेर

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने ऑपरेशन गरिमा के तहत एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर टिप्पणी कर अभद्रता कर रहा था। इस दौरान गश्त पर निकली कालिका दल ने ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा ने महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, अभद्रता की रोकथाम के लिए ऑपरेशन गरिमा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं को प्रभावित रोकथाम और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में संचालित कालिका दल की 2 महिला कॉन्स्टेबल के द्वारा रेलवे स्टेशन रोड अजमेर पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली राहगीर महिलाओं और बालिकाओं पर एक युवक टिप्पणी और अभद्रता कर रहा था। कालिका दल ने ऑपरेशन गरिमा के तहत केसरगंज निवासी जतिन रणवां को गिरफ्तार किया गया। जिससे मामले में पूछताछ जारी है।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]