[aioseo_breadcrumbs]

परिपक्व हुई राज्य बीमा पॉलिसी का किया पेमेंट इनिशिएट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने परिपक्व हुई राज्य बीमा पॉलिसी का किया पेमेंट इनिशिएट
बटन दबाकर की एसआईपीफ पोर्टल में पेमेंट इनीशिएट के भुगतान की कार्यवाही अजमेर, एक अप्रैल। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग अजमेर के अन्तर्गत आने वाले राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी जन्मतिथि एक अप्रैल 1965 से 31 मार्च 1966 तक के जीवन पर जारी राज्य बीमा पॉलिसी एक अप्रेल 2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो गई। इन राज्य बीमा पॉलिसीयों का शत-प्रतिशत निस्तारण के बाद सोमवार को जिला कलक्टर लोकबंधु द्वारा एसआईपीएफ पोर्टल में पेमेंट इनिशिएट की कार्यवाही की गई। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक श्रीमती सुनीता मीणा ने बताया कि जिला अजमेर के 610 एवं केकड़ी के 191 कुल 801 अधिकारियों व कर्मचारियों का बीमा परिपक्वता राशि 94 करोड़ 13 लाख 32 हजार 543 रूपये का भुगतान एसआईपीएफ पोर्टल के माध्यम से इनिशिएट किया गया। इस अवसर पर राज्य बीमा विभाग के सहायक निदेशक श्री राजेश कुमार शर्मा एवं श्री अविनाश पारीक, श्री दीपक कछावा, श्री धर्मेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]