[aioseo_breadcrumbs]

पति पसंद नहीं था, इसलिए जान से मारना चाहती थी…जीभ काटने वाली पत्नी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पति पसंद नहीं था, इसलिए जान से मारना चाहती थी…जीभ काटने वाली पत्नी गिरफ्तार

झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में गत दिनों एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से हमले की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। झालावाड़ सीओ हर्षराजसिंह खरेड़ा ने बताया कि बकानी थाने में 20 मार्च को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि कन्हैयालाल सेन (26) को उसकी पत्नी रवीना जाने से मारना चाहती थी।
इसके लिए पहले तो उसने तार से गले में फंदा लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान कन्हैयालाल की जीभ बाहर निकली तो रवीना ने दांतों से जीभ को काट दिया। पीड़ित के बयान होने के बाद आरोपी महिला रवीना को गिरफ्तार कर झालावाड़ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस ने तार किया बरामद
बकानी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तार को बरामद कर लिया है। अभी इस मामले में और अनुसंधान किया जा रहा है। पीड़ित के बयान हो चुके हैं। प्रथम दृष्टिया पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसे जाने से मारना चाहती थी। इस मामले में पुलिस कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।

यह था मामला

गौरतलब है कि बकानी के ज्योति नगर नगर निवासी कन्हैयालाल पुत्र धनराज सेन व उसकी पत्नी रवीना के बीच विवाद हुआ था। इस पर रवीना ने दांतों से कन्हैयालाल की जीभ काट दी। पीड़ित कन्हैयालाल एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में इलाज चला। कन्हैयालाल की शादी डेढ़ माह पहले ही सुनेल थाना क्षेत्र के कादर नगर निवासी रवीना सेन से हुई थी।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]