[aioseo_breadcrumbs]

22 चक्का ट्रेलर पलटा..वर्ना कार हुई चकनाचूर, जयपुर में भीषण हादसा, खाटू श्याम जा रहे 5 लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

22 चक्का ट्रेलर पलटा..वर्ना कार हुई चकनाचूर, जयपुर में भीषण हादसा, खाटू श्याम जा रहे 5 लोगों की मौत

जयपुर के जमवारामगढ़ में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर एक ट्रेलर और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर सड़क से उतरकर पलट गया. कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.    

लखनऊ का परिवार हुआ हादसे का शिकार
रायसर थाने के प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का एक परिवार राजस्थान घूमने आया था. परिवार में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल थे.  ये सभी लोग वर्ना कार में दौसा से खाटूश्यामजी जा रहे थे. तभी नेकावाला टोल के पास उनकी कार की ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई.    

गाड़ी के उड़े परखच्चे, शव निकालने में दिक्कत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पांचों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए.  हादसे की सूचना मिलते ही रायसर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ.    

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया,

ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर Dimona पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे वहां स्थित संवेदनशील परमाणु क्षेत्र के कारण बेहद गंभीर माना जा

चिकसाना गांव की बेटी रक्षिता चौधरी का सैनिक स्कूल में चयन, पहले नेशनल कराटे खेल टूर्नामेंट में जीत चूकी है सिल्वर मेडल

भरतपुर -संवाददाता (रविंद्र त्यागी) वर्तमान में अजमेर में रेल्वे पुलिस फोर्स में तैनात जाबांज मुख्य आरक्षी रामविहारी फौजदार व अजमेर के राजकीय रेल्वे पुलिस में

22/3/26

Author: kalkasamrat

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

[the_ad id="2269"]