[aioseo_breadcrumbs]

अनजान लिंक पर क्लिक करना युवक पर पड़ा भारी:जोधपुर में खाते से गायब हुए 99,999 रुपए, साइबर सेल ने करवाया रिफंड..!!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अनजान लिंक पर क्लिक करना युवक पर पड़ा भारी:जोधपुर में खाते से गायब हुए 99,999 रुपए, साइबर सेल ने करवाया रिफंड..!!
जोधपुर

जोधपुर में साइबर सेल ने एपीके लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर की गई ठगी की राशि को होल्ड करवाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोर्ट के जरिए रिफंड ऑर्डर करवा कर पीड़ित के खाते में ठगी की 99 हजार 999 रुपए की राशि रिफंड करवाई।

ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि खारिया मीठापुर निवासी किशन लाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। ठगों ने APK लिंक के जरिए उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि को होल्ड करवाया।

कोर्ट से करवाया रिफंड ऑर्डर
बिलाड़ा थाने के कॉन्स्टेबल दशरथ ने कोर्ट के जरिए रिफंड ऑर्डर करवाए, जिसके बाद परिवादी को राशि रिफंड करवाने में सफलता मिली।

साइबर ठगी से बचाव के लिए सलाह
ग्रामीण एसपी ने आमजन को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के ओटीपी, पासवर्ड आदि शेयर न करें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]