[aioseo_breadcrumbs]

किडनैप बच्चे का 5 लाख रुपए में सौदा:7 महीने के मासूम का हुलिया बदला, बाहर भेजने की फिराक में थे; बदमाश गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर में किडनैप बच्चे का 5 लाख रुपए में सौदा:7 महीने के मासूम का हुलिया बदला, बाहर भेजने की फिराक में थे; बदमाश गिरफ्तार

अजमेर

अजमेर में किडनैप हुए 7 महीने के बच्चे का बदमाशों ने 5 लाख रुपए में सौदा किया था। बदमाशों ने बच्चे को किडनैप करने के बाद 24 घंटे में कई जगह बदली। उन्होंने बच्चे का हुलिया बदल दिया और उसको अच्छे कपड़े पहना दिए थे।
आरोपी बच्चे को बाहर भेजने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में 2 युवक बच्चे के साथ हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। एक आरोपी कुणाल गुप्ता उर्फ बबलू (27) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी दीपक को हिरासत में लिया है। मामले में मुख्य आरोपी इंद्राज फरार है

माता-पिता के साथ सो रहे बच्चे का किडनैप

एसपी वंदिता राणा ने बताया- अजमेर में माखुपुरा पुलिया के नीचे चैनराज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहा था। रविवार सुबह करीब 4 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने चुपचाप 7 महीने के मनराज और 3 साल के बच्चे को उठाया। 3 साल का बच्चा रोने लगा तो उसे वहीं छोड़ दिया, लेकिन मनराज को लेकर फरार हो गए।

बच्चे को ढूंढने के लिए लगाई 100 पुलिसकर्मियों की टीम

एसपी वंदिता ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई। साइबर टीम और डीएसटी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाईवे के आसपास लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रामगंज थाना क्षेत्र की तरफ गए। इलाके में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि एक घर में दो युवक बच्चे के साथ हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया।

बच्चे को बाहर भेजने की फिराक में थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपी कुणाल ने बताया- इंद्राज ने उसे बच्चे की एवज में 5 लाख रुपए देने का वादा किया था। वह बच्चे का हुलिया बदलकर उसे बाहर भेजने की फिराक में थे। एसपी ने कहा- मुख्य आरोपी इंद्राज की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। यह भी पता चलेगा कि बच्चे को कहां और क्यों भेजा जा रहा था। इंद्राज को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]