KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुन: जीता कर हमें राजस्थान में सुशासन स्थापित करना है : रावत

विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुन: जीता कर हमें राजस्थान में सुशासन स्थापित करना है : रावत

Spread the love

विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुन: जीता कर हमें राजस्थान में सुशासन स्थापित करना है : रावत

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विधानसभा के बुढ़ा पुष्कर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विधायक रावत ने बताया कि, जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का विरोध हेतु प्रारंभ की है। भारतीय जनता पार्टी का जन आक्रोश रथ बुधवार को होकरा, कानस, नेडलिया, देवनगर, खोरी, मझेवला, कडैल, बांसेली गांवों में पहूंचाया। जन आक्रोश रथ के साथ शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध अपने-अपने शिकायतों के पत्र डाले।

विधायक रावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। युवाओं को नौकरी देंगे। परंतु ना तो कर्जा माफ किया और ना ही युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश भर में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, सरकार केवल सत्ता की लालसा के लिए आई है। उसे आम जनता से कोई मतलब नहीं है। राजस्थान में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, और क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या भी बढ़ रही है, वहीं पूरे प्रदेश में नशे के व्यापार को भी भारी बढ़ोतरी मिली है। राज्य सरकार युवाओं के लिए कुछ नहीं कर पा रही आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे मेहनतकश युवा मौत को गले लगाना बेहतर समझ रहे हैं। अतः आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर हमें राजस्थान में पुनः सुशासन की स्थापना करनी है।

जन आक्रोश यात्रा में विधायक रावत के साथ यह लोग रहे मौजूद –
संपत सुवाल, महेंद्र सिंह मझेवला, अरूण वैष्णव, भोलाराम गुर्जर, नरेंद्र चुंडावत, मदन गुर्जर, हंसराज वैष्णव जितेंद्र मौर्य, बालक नाथ, अशोक सिंह रावत, गोवर्धन सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, शंकरलाल, विजय सिंह रावत, सज्जन सेन, महेंद्र राजावत, भींवराज चौधरी, श्याम नाथ, ओमप्रकाश सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन।

जय जय पुष्कर राज!!

You may have missed

Skip to content