KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » 1.35 लाख नौकरियां दीं; 1.20 लाख प्रक्रिया में, 1 लाख और देंगे: गहलोत, 3 साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81% की बढ़ोत्तरी

1.35 लाख नौकरियां दीं; 1.20 लाख प्रक्रिया में, 1 लाख और देंगे: गहलोत, 3 साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81% की बढ़ोत्तरी

Spread the love

मॉडल स्टेट राजस्थान:1.35 लाख नौकरियां दीं; 1.20 लाख प्रक्रिया में, 1 लाख और देंगे: गहलोत, 3 साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81% की बढ़ोत्तरी

जयपुर
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड के दुष्प्रभावों के बावजूद भी राजस्थान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। राज्य की जीडीपी का 11.04% की दर से बढ़ना अर्थव्यवस्था का अच्छा प्रतीक है। राज्य सरकार के चार वर्ष संवेदनशील, जनकल्याणकारी निर्णयों, पारदर्शी कार्यों और जवाबदेही सुशासन में ‘मॉडल स्टेट’ रहा है। गहलोत राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को सीएम निवास पर कहा कि स्टेट जीडीपी 3 साल में 3 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।

स्टेट जीडीपी का आकार बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तीन साल में प्रति व्यक्ति आय में 26.81% की बढ़ोत्तरी हुई है। देश में प्रति व्यक्ति आय 6.08% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है, जबकि राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 8.24% की दर से बढ़ रही है। सीएम बोले कि अब तक 1.35 लाख नौकरियां दी गई, 1.20 लाख प्रक्रियाधीन हैं। 1 लाख और देंगे। ईडब्ल्यूएस में अचल संपत्ति की शर्त हटा दी।

राज्य सरकार के काम
मुफ्त बिजली: 50 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त, 150 यूनिट तक 3 रु. एवं 300 यूनिट तक 2 रु. प्रति यूनिट की छूट दी जा रही है।

महिलाओं की गरिमा: उड़ान योजना में हर महिला को 12 निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन। सीएम बैक टू वर्क,सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना लागू की।

कानून व्यवस्था अच्छी: फ्री रजिस्ट्रेशन से केसों की संख्या बढ़ी, लेकिन झूठे मामले भी 45% सामने आए। हमारी कानून व्यवस्था दूसरे राज्यों से अच्छी।

रंधावा बोले- झूठ नहीं, हकीकत बताना है

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अक्सर नेता झूठ बोल देते हैं, लेकिन हमारी सरकार ने शानदार काम किया है। इसलिए हमारे कामों की हकीकत जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने गहलोत व मंत्रियों के काम-काज तारीफ की।
डोटासरा: गाय के लिए भाजपा से ज्यादा किया

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमने 22 लाख से ज्यादा किसानों के 14 हजार से ज्यादा के कर्ज माफ किए। भाजपा हल्ला करती है, लेकिन गाय के लिए हमारी सरकार नौ महीने का अनुदान गोशालाओं को दे रही है

You may have missed

Skip to content