आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को भाजपा शहर जिला अजमेर की आवश्यक बैठक भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली जिसमे संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा जैसा हमको देश बनाना है वेसा हमको दल बनाना पड़ेगा और जैसा हमे दल बनाना है वेसा हमे कार्यकर्ता को बनाना पड़ेगा और समय समय पर उन्हें प्रशिक्षित करना होगा , उन्होंने कहा आडवाणी जी कहते थे हम केडर बेस्ड पार्टी है और हम पार्टी वीथ डिफ़रेंस है और हमारी पार्टी की सोच है की नेशन फ़र्स्ट है ,देश में किसानों और मजदूरो के लिये आंदोलन , गौरक्षा के लिये आंदोलन , राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिये आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के सभी आंदोलन करना भारतीय जानता पार्टी की रीति नीति है
उन्होंने कहा कि समाज में भाजपा को देखने वाला नज़रिया है की यह दल बेटी बचाओ वाला दल है , सुशासन देने वाला दल और लोग यह मानने लगे है की भाजपा सिर्फ़ चुनाव लड़ने वाला दल नहीं है यह सेवा देने वाला दल है
देश में मुख्य विचारधारा वाला दल भाजपा है देश के 21 -22 राज्य में एनडीए की सरकार है यह हमारे लिये गर्व की बात है ,भाजपा परिवार बहुत बड़ा परिवार है
देश में कोई एक ऐसा दल नहीं है जो भाजपा के सामने पूरे देश में लड़ सके
पहला काम है सशक्त माण्डल सक्रिय बूथ समिति
स्थायी विजय के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति
उन्होंने कहा सशक्त मण्डल बनाने के लिए हमे
पाँच बातो का ध्यान रखना है मंडल संरचना ,
मण्डल में कार्य विभाजन, मंडल स्तर पर आन्दोलन और प्रचार की नीति, मण्डल स्तर पर चुनाव जीतने की रणनीति एवं मंडल में सभी प्रकार की व्यवस्था
उन्होंने कहा सशक्त बूथ के लिए पाँच बातो का ध्यान रखना है सक्रिय बूथ समिति का गठन ,पार्टी के छ कार्यक्रम,पन्ना प्रमुख की नियुक्ति,बूथ पर मन की बात एवं ह्वाट्सऐप ग्रुप का निर्माण
उन्होंने कहा 30 अप्रैल को सौवा मन की बात का एपिसोड है शक्ति केंद्र पर सो की संख्या में कार्यक्रम आयोजित होना है
बैठक को संबोधित करते हुए शहर संगठन प्रभारी बिरम देव सिंह ने कहा की 6 अप्रैल से शुरू होने सभी कार्यक्रम को देखते हुए जन आक्रोश महाघेराव आगामी 19 अप्रैल को तय किया गया है जो की पहले 10 अप्रैल को आयोजित होना था
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा की अजमेर भाजपा संगठन का कार्य बहुत सुदृढ़ है पूर्व के सभी जिलाअध्यक्ष जिन्होंने भाजपा संगठन को सीचा है में उन सभी का धन्यवाद एवम् सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय के अंतिम तल से धन्यवाद करता हूँ , बूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति में अजमेर भाजपा संगठन अग्रणी रहेगा एवं प्रदेश की योजना के अनुरूप सभी शहर जिला के कार्यक्रम परिणीत होंगे , जिस तरह से फोटो युक्त बूथ समिति , बूथ पर मन की बात प्रमुख की नियुक्ति से लेकर व्हाट्सएप प्रमुख एवम् पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर बूथ को मज़बूत किया जायेगा
बैठक में संगठन पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष , मोर्चा एवम् प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं सभी प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बैठक का संचालन संपत साँखला ने की एवं धन्यवाद पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने दिया
बैठक में उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी , दक्षिण विधायिका अनीता भदेल,महापौर ब्रजलता हाड़ा , प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया ,सभापति दिनेश सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे
More Stories
अजमेर संभाग में सस्ती कीमत पर उच्च क्वालिटी की समाचार पत्र छपाई व्यवस्था अब हो गई उपलब्ध,,,,,
मानसून के दौरान बाढ़ की सम्भावना की स्थिति में,आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
राजस्थान के 31 जिलों में कल बारिश का अलर्ट:आज भी 16 जिलों में बरसात और 10 जिलों में हीटवेव की संभावना