KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश

Spread the love

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश

राजस्थान में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम का मिजाज फिर से बदला हुआ दिखााई देगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 अप्रेल से बारिश और आंधी का दौर चलेगा, जबकि 19 अप्रेल से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पूर्वानुमान है कि दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। आंधी और बारिश का जोर पश्चिमी राजस्थान पर ज्यादा दिखाई देगा।
दोपहर बाद आंधी और बारिश
राजस्थान के चार संभागों में 18 व 19 अप्रेल को आंधी-बारिश और तेज हवाओं का जोर रहने की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक आर.एस. शर्मा की माने तो राजस्थान पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर 17 अप्रेल दोपहर बाद से दिखाई देने लगेगा। दोपहर बाद जैसलमेर और बीकानेर के कुछ इलाको में आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। बतादें कि प्रदेश में गंगानगर सबसे गर्म बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। यहां हीटवेव की स्थिति भी बनी हुई है।
40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो 18 व 19 अप्रेल को बारिश और आंधी का जोर रहेगा और ऐसे में तेज हवाएं भी चलेंगी। जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और शेखावाटी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
19 से 21 तक गिरेगा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 19 से 21 अप्रेल तक पश्चिमी न पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। सबसे ज्यादा असर बीकानेर और जैसलमेर क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है

You may have missed

Skip to content