KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » माली महासभा ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

माली महासभा ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

Spread the love

माली महासभा ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

राजस्थान के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा रजि. ने कोटड़ा स्थित शुभदा संस्थान में विशेष दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया,महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नवीन कछावा ने बताया की आज राजस्थान में हर ज़िले में महासभा,मुख्यमंत्री का जन्मदिन जन-सेवा के रूप में मना रही है उस ही क्रम में शुभदा संस्थान कोटड़ा में भी विशेष दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया एवं तत्पश्चात् सभी बच्चों ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के स्वस्थ दीर्घायु की प्रार्थना की,इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद गहलोत,युवा प्रदेश अध्यक्ष नवीन कछावा,उपाध्यक्ष अजय सैनी,महेश चौहान,प्रदीप कछावा ,हेमराज सिसोदिया,भूपेन्द्र कटारिया, धर्मेंद्र चौहान आदि पदाधिकारीयो ने विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया ।

Skip to content