KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पजामा फाड़कर बनाया फंदा, जेल में सुसाइड:पत्नी की हत्या का था आरोप, बारां जेल की दीवार फांदकर भागा तो भेजा अजमेर

पजामा फाड़कर बनाया फंदा, जेल में सुसाइड:पत्नी की हत्या का था आरोप, बारां जेल की दीवार फांदकर भागा तो भेजा अजमेर

Spread the love

पजामा फाड़कर बनाया फंदा, जेल में सुसाइड:पत्नी की हत्या का था आरोप, बारां जेल की दीवार फांदकर भागा तो भेजा अजमेर

अजमेर

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद आरोपी ने देर रात पजामा फाड़कर सुसाइड कर लिया। ड्यूटी स्टाफ की सूचना पर जेल में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली गई। बाद में बंदी की बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरोपी को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसे बारां जेल से फरार होने के बाद अजमेर जेल में शिफ्ट किया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी के परिजनों के अजमेर पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपी के सुसाइड को लेकर जांच में जुटी है।
दरअसल, देर रात 1:30 बजे के करीब वार्ड 3 में बारां निवासी बंदी जनवेद (35) पुत्र इंदर ने अपने पजामे के पैर का एक साइड फाड़कर 10 फीट ऊंची दीवार पर बनी खिड़की पर फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया। 2 बजे के करीब जेल का ड्यूटी स्टाफ चेंज हुआ तो स्टाफ राउंड पर निकला था। ड्यूटी स्टाफ ने बंदी को फंदे पर लटका देखा तो जेल में हड़कंप मच गया। स्टाफ के द्वारा जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ सहित सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी हाई सिक्योरिटी जेल पहुंच गई। बाद में पुलिस ने बंदी की बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों के अजमेर पहुंचने पर सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की हत्या के मामले में हुआ था गिरफ्तार
म्रतक आरोपी जनवेद ने 20 फरवरी को नशे की हालत में अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर उसके शव को खेतों में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद आरोपी ने थाने में पहुंचकर गिरफ्तारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बारां जेल भेज दिया था।

बारां जेल से फरार होने के बाद भेजा अजमेर जेल
मृतक आरोपी जनवेद बारां जिले की जेल में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में बंद था। 1 मार्च 2023 को वह चोरी-छिपे जेल की 18 फीट दीवार फांद कर फरार हो गया था। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस के द्वारा जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने एमपी के करहाल के करकटा के जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया था।

परिवार के सदस्य नहीं मिलने आते थे, डिप्रेशन में था
सूत्रों के अनुसार जनवेद मार्च 2023 से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। परिवार का कोई भी सदस्य उससे मिलने नहीं आता था। इसके साथ ही उसे हिंदी भाषा बोलना या समझना नहीं आती थी। जिसके कारण वह किसी से बात भी नहीं कर पाता था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में भी चल रहा था। संभवत कारण यही है कि उसने डिप्रेशन में आकर जेल में सुसाइड कर लिया।

You may have missed

Skip to content