KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष महरिया ने की हरियाणा के उपमुख्यमंत्री चौटाला से मुलाकात

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष महरिया ने की हरियाणा के उपमुख्यमंत्री चौटाला से मुलाकात

Spread the love

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष महरिया ने की हरियाणा के उपमुख्यमंत्री चौटाला से मुलाकात

राजस्थान की राजनीति व गठबंधन पर हुईं विस्तृत चर्चा

प्रदेश की 18 सीटों पर लडेगी पार्टी चुनाव

सीकर 24 जून। जननायक जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिक महरिया ने शनिवार को दिल्ली प्रवास के दौरान हरियाणा सरकार के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके दिल्ली स्थित निज निवास पर मुलाकात की।
श्री महरिया ने इस दौरान राजस्थान की राजनीति, संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव व गठबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की। श्री महरिया ने बताया की जेजेपी राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर 18 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भाजपा व जेजेपी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी जिसके लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री चौटाला की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया जाएगा।

You may have missed

Skip to content