KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » चूरू: ऊंट ने अपने मालिक पर किया हमला, मौके पर हो गई मौत, शव के पास बैठा रहा ऊंट..!!

चूरू: ऊंट ने अपने मालिक पर किया हमला, मौके पर हो गई मौत, शव के पास बैठा रहा ऊंट..!!

Spread the love

चूरू: ऊंट ने अपने मालिक पर किया हमला, मौके पर हो गई मौत, शव के पास बैठा रहा ऊंट..!!

चूरू। सरदारशहर क्षेत्र के अजीतसर गांव में शनिवार को ऊंट ने खेत में अपने ही मालिक की हत्या कर दी। बाद में शव के पास ही बैठा रहा। आसपास के लोगों ने खेत में पहुंच कर ऊंट को पेड़ के बांधकर शव को अस्पताल पहुंचाया। ऊंट के हमले का शिकार किसान रामलाल देहडू था। रामलाल देहडू शनिवार को सुबह चार बजे नरमे की फसल में सिल्लर निकालने के लिए खेत गया था। खेत में अचानक ऊंट ने मालिक रामलाल के सिर व मुंह पर हमला कर दिया।

ऊंट ने रामलाल को उठाकर जमीन पर पटका, जिसके कारण 48 वर्षीय रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत का पड़ोसी मनफूल घटना स्थल पर पहुंचा तो ऊंट मालिक मृत व्यवस्था में पड़ा था। बाद में इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिजन मृतक के शव को राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृग रिपोर्ट दर्ज की है।

किसान रामलाल एक महीने पहले रतनगढ तहसील के गांव कांगड़ से 45 हजार में यह ऊंट खरीद कर लाया था। वह पिछले तीस वर्षो से ऊंट गाड़े से अपनी मजदूरी करके पेट पालन कर रहा था। इसके अलावा यह किसान गांव के ही किसी व्यक्ति की जमीन हिस्सेदारी में लेकर खेती कर रहा था। अचानक ऐसा होने पर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक किसान के दो बेटे व एक बेटी है। विशाल 13 वर्ष व अनिल 10 वर्ष व 5 वर्ष की बेटी अनिता है। घटना की परिवार में सूचना मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल कर लिया।

परिवार का निर्णय नहीं रखेगें इस ऊंट को:

अपने घर किसान के परिवारिक सदस्य लेखराम देहडू ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले ऊंट को किसी भी सूरत में अपने घर नहीं रखेगें। अभी इसको खेजड़ी के बांधा हुआ है। ऊंट इतना खतरनाक था कि मालिक को मारने के बाद पास में ही बैठा रहा।.

Skip to content