KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » जो काम केआर नारायण नहीं कर सके, उसे पूरा कर इतिहास रच देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू….

जो काम केआर नारायण नहीं कर सके, उसे पूरा कर इतिहास रच देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू….

Spread the love

जो काम केआर नारायण नहीं कर सके, उसे पूरा कर इतिहास रच देंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू….
जयपुर।

राजस्थान विधानसभा के इतिहास में शुक्रवार का दिन बेहद ख़ास होगा। दरअसल ये पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति राज्य विधानसभा के सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां 15 वीं राज्य विधानसभा के आठवें सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति की अगवानी की जाएगी। ये पहली बार है जब राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन हो रहा हैं। यही वजह है कि राज्‍य विधानसभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा।

… तो केआर नारायणन का होता संबोधन
जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा के जयपुर स्थित नए भवन का उद्घाटन करने 24 मार्च 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण आने वाले थे। लेकिन स्वास्थय कारणों से उनके आने का कार्यक्रम आखिरी समय में टल गया था। ऐसे में यदि वे आते और सदस्यों को संबोधित करते तो वे राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति होते।

Skip to content