[aioseo_breadcrumbs]

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार की कोर्ट से आज जोरदार झटका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से जोरदार झटका, जमानत याचिका खारिज
हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार की कोर्ट से आज जोरदार झटका लगा है. हिसार की अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को झटका देते हुए जमानत याचिका का खारिज कर डाला है.
ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज : ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने हिसार कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी और अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखी लेकिन इसके बावजूद हिसार कोर्ट ने ज्योति की जमानत याचिका को खारिज करते हुए ज्योति मल्होत्रा को बेल देने से ही मना कर दिया. ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश की दलीलों को अदालत ने ध्यान से सुना और फिर जज ने इस बारे में पहले फैसला पेंडिंग रख दिया और फिर आखिरकार ज्योति मल्होत्रा की बेल को रिजेक्ट कर दिया.
ज्योति के वकील ने क्या कहा था ? : ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने जमानत याचिका लगाने के बाद कहा था कि ज्योति मल्होत्रा पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वो ठीक नहीं है, ज्योति पर ये धाराएं नहीं बनती है. कुमार मुकेश ने कहा था कि हिसार एसपी ने मीडिया को जारी किए गए प्रेस नोट में कहा है कि ज्योति मल्होत्रा के पास किसी भी प्रकार की सैन्य, रणनीति और संवेदनशील जानकारी नहीं मिली है, ऐसे में ज्योति पर जो धाराएं लगाई गई है, वो गलत है. साथ ही अभी तक पुलिस इस केस में कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई है.
मंगलवार को लगाई थी जमानत याचिका : कुमार मुकेश ने मंगलवार को ज्योति मल्होत्रा की बेल के लिए याचिका लगाई थी जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई रखी थी. इससे पहले कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 9 जून को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

ज्योति मल्होत्रा केस में अब तक क्या-क्या हुआ ?:

17 मई को ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया

ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया

22 मई को पुलिस ने दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया था

26 मई को हिसार के कोर्ट ने ज्योति को न्यायिक हिरासत में भेजा

9 जून को ज्योति की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई

ज्योति को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

10 जून को ज्योति की जमानत याचिका लगाई गई

11 जून को ज्योति की जमानत याचिका खारिज की गई

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]