[aioseo_breadcrumbs]
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्यार में पागल महिला ने परिवार के 15 लोगों को बेहोश किया, प्रेमी ने लाखों के जेवरात चुराए, गिरफ्तार
खन्ना (लुधियाना): पंजाब के लुधियाना के खन्ना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घटना में एक महिला के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 15 लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लाखों रुपये के जेवरात और मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई.
खन्ना के मलौद थाना अंतर्गत गांव कुलपहाड़ में हुई वारदात में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.
इस बारे में एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि कमलजीत कौर नामक महिला की इंस्टाग्राम के जरिए मलेशिया से लौटे पीर सोहाना (मोहाली) निवासी दिलराज सिंह उर्फ भोलू से दोस्ती हुई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई. इसी क्रम में महिला ने यह शर्मनाक साजिश रची.
एसएसपी ने बताया कि ‘8 जून की रात कमलजीत ने घर के करीब 15 सदस्यों को किसी पदार्थ से बेहोश कर दिया. इसके बाद उसने दिलराज को घर बुलाकर घर की चाबियां दे दीं. इसके बाद दिलराज ने घर की अलमारी और बक्सों से 11 अंगूठियां, 4 जोड़ी झुमके, 1 हार, 1 कंगन, अन्य सोने-चांदी के आभूषण और एक आईफोन चुरा लिया.
वहीं कमलजीत के कमलजीत के ससुर बलविंदर सिंह ने मलौद थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. लेकिन तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए घटना की जांच में कई अन्य तथ्य सामने आए.
एसएसपी के मुताबिक दिलराज सिंह की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.इसी के साथ पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है. जांच में यह भी पता चला कि चोरी के बाद कमलजीत कौर घर से भागकर दिलराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते दोनों को गिरफ्तार कर लिया. ।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]