KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » बढ़ते महिला अपराध को लेकर प्रदर्शन किया भाजपा शहर जिला अजमेर के निर्देशानुसार महिला मोर्चा अजमेर इकाई ने

बढ़ते महिला अपराध को लेकर प्रदर्शन किया भाजपा शहर जिला अजमेर के निर्देशानुसार महिला मोर्चा अजमेर इकाई ने

Spread the love

आज दिनांक 17 अगस्त 2023,को भाजपा राजस्थान के आव्हान पर भाजपा शहर जिला अजमेर के निर्देशानुसार महिला मोर्चा अजमेर इकाई ने जिला कलोक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बना कर प्रदेश मे बढ़ते महिला अपराध को लेकर प्रदर्शन किया गया,और अतिरिक्त जिला कलेक्टर पारसमल से महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री को विषय की जानकारी दी

दक्षिण विधायिका अनिता भदेल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार मस्त है
सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मदहोश हैं, उन्हें महिलाओं की चिंता ही नहीं है। अब इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है
राजस्थान में प्रतिदिन बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार के मुखिया महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा देने में पूर्णतः विफल साबित हुए हैं। गूंगी-बहरी हो चुकी गहलोत सरकार को न्याय मांगती अबला की पुकार भी सुनाई नहीं दे रही है,प्रदेश दुष्कर्म के मामलों में अव्वल, अपराधी कर रहे दरिंदगी
दुष्कर्म की घटनाएं हर मिनट हो रही हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार सोई हुई है,भदेल ने कहा कि इस मदहोश सरकार को जब तक महिलाएं उखाड़ के नहीं फेंकेंगे तब तक राजस्थान में महिला शांत नही बैठेगी
भदेल ने कहा कि दौसा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी लाश को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया,पिछले साढ़े 4 वर्ष से राजस्थान महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में नंबर 1 पर है,फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बेशर्मी से कहते हैं कि “राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है, इसमें हम क्या कर सकते हैं,कोटड़ी जहाजपुर में नाबालिग से रेप के बाद उसे कोयला भट्टी मे जलाकर हत्या कटने की घटना बेहद विचलित करने वाली है ,यह घटना प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था के परिणाम है,राजस्थान देश में दुष्कर्म के मामलों में पहले पायदान पर है। मानवता को शर्मसार करने वाली दुष्कर्म की घटनाओं के बाद भी राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है जिसका ही नतीजा है कि अपराधी बेखौफ होकर महिलाओं व बच्चियों के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर रहे हैं

पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने कहा कि
जब से सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई है, हालात बद से बदतर की ओर जा रहे हैं,सरे आम बदमाश हत्याएं कर रहे हैं,लेकिन पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले पर मूकदर्शक बन बैठा हुआ है,राजस्थान मे कानून की इतनी बेइज्जती इससे पहले कभी नहीं हुई,यह आने वाले समय मे राजस्थान के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा,राजस्थान मे एम्बुलेंस मे एक महिला के साथ गैंगरेप हो रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी

इस अवसर पर सावित्री शर्मा, कृष्णा सोनी, कृष्णा सुचेता, शिलाम बैरवा, कुसुमलत, पुष्पा सिंह, सरिता जी, श्वेता शर्मा, इंद्रा यादव, सरोज भाटी, अनीता अग्रवाल, धर्मेश गर्ग,निक्की जैन, रेणु यादव, चारू, सरोज नेगी आदि महिलाएं उपस्थित रही

वही भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कर दी है ,जिसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2023 का पार्टी ने अपने विजय संकल्प का आगाज कर दिया है कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश की जनता तरसते है ,विकास की राह पर आमजन भाजपा को सरकार में लाने के लिए तैयार बैठा है आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी

Skip to content