KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » 16 नवम्बर को नहीं आएंगे राहुल गांधी:तीन घंटे में ही कांग्रेस ने कार्यक्रम बदला, अब नई तारीख तय होगी

16 नवम्बर को नहीं आएंगे राहुल गांधी:तीन घंटे में ही कांग्रेस ने कार्यक्रम बदला, अब नई तारीख तय होगी

Spread the love

16 नवम्बर को नहीं आएंगे राहुल गांधी:तीन घंटे में ही कांग्रेस ने कार्यक्रम बदला, अब नई तारीख तय होगी

बीकानेर
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 नवम्बर को बीकानेर नहीं आएंगे। महज तीन घंटे में ही उनके बीकानेर आने के कार्यक्रम में बदलवा हो गया है। सुबह करीब 11 बजे शहर कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी दी और बाद में राहुल गांधी रोड शो स्थगित होने की जानकारी दी गई। राहुल यहां बीकानेर पश्चिम और पूर्व के उम्मीदवारों के लिए रोड शो करने वाले थे।

कार्यक्रम तय होने के बाद कांग्रेस नेता इस तैयारी में जुट गए थे कि राहुल का रोड शो किन रास्तों से निकाला जाएगा लेकिन अब अचानक इस कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री नीतिन वत्स ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अब 16 नवम्बर को बीकानेर नहीं आएंगे। उनके लिए नया कार्यक्रम बनाया जा रहा है, जिसकी तारीख बाद में तय होगी।

रोड शो में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी बीकानेर आने की उम्मीद की जा रही थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्स ने बताया कि राहुल गांधी बीकानेर आएंगे लेकिन नई डेट फिलहाल तय नहीं है। बताया जा रहा है कि नए कार्यक्रम के मुताबिक राहुल 16 नवम्बर को बीकानेर के बजाय चूरू के सरदारशहर जाएंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। सरदारशहर की सभा को लेकर भी कोई अधिकृत विज्ञप्ति कांग्रेस की ओर से फिलहाल बीकानेर में जारी नहीं की गई है। अगर राहुल सरदारशहर जाते हैं तो वहां भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जा सकते हैं।

Skip to content