KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प होगा साकार – सीबीआई को राज्य में अनुसंधान के लिए सामान्य सहमति के आदेश जारी

प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प होगा साकार – सीबीआई को राज्य में अनुसंधान के लिए सामान्य सहमति के आदेश जारी

Spread the love

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प होगा साकार – सीबीआई को राज्य में अनुसंधान के लिए सामान्य सहमति के आदेश जारी

04 जनवरी। राज्य सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने गुरूवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य से जुड़े मामलों में जांच के लिए राज्य सरकार से सामान्य सहमति की अनुमति दे दी है।

प्रस्ताव अनुसार, अब केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को राज्य में अनुसंधान के लिए प्रत्येक मामले में राज्य सरकार की अनुमति की आवश्यता नहीं होगी। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने से सीबीआई भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार द्वारा सीबीआई को अनुसंधान हेतु दी गई सामान्य सहमति का निर्णय वापस ले लिया गया था। इससे अनुसंधान में विलम्ब एवं अपराध के साक्ष्य के नष्ट होने की संभावना बनी रहती थी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सीबीआई राज्य में भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी, इससे राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

You may have missed

Skip to content