September 20, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

तीनों धड़ों का एकीकरण कर आयोजित किए जाएं आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव,,, के सुझाव के साथ कोली समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

उदयपुर 2 जून 2024
अखिल भारतीय कोली समाज रजि.नई दिल्ली शाखा राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन दिनांक 2 जून 2024 रविवार को झीलों की नगरी उदयपुर जिले में होटल रजवाड़ा इन में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान डाक्टर वाई.एन.वर्मा जी की अध्यक्षता में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतीमा के समक्ष श्रद्धासुमन सुमन अर्पित कर आयोजित की गई।
“अभाकोस” राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग में निम्न उद्देश्यों को समाहित कर आयोजन किया गया।
1- प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों सम्बन्धित व समाज में किये गये कार्यों के विवरण पर विचार विमर्श।
2- प्रत्येक जिलाध्यक्षों द्वाराअब तक किये गये कार्यों का विवरण व आगामी दिवसों में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा।
3- राजनैतिक स्तर पर समाज की भूमीका, समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने से सम्बन्धित मुद्दों पर विचार-विमर्श करना।
प्रदेश महामंत्री श्री सी.एस.वर्मा जी और श्री कैलाश महावर जी ने व प्रदेश के अन्य पदाधिकारीयों नें प्रदेश स्तरीय कार्यों का समाज व संगठन सक्रियता के साथ और आगे बढ़े,प्रभावशाली बने,और संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सक्षम बने आदि सुझाव व विचार व्यक्त किये।
संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने उद्बोदन में प्रदेश व जिला स्तर के कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष-महिला विंग सुश्री द्रोपदी कोली ने प्रदेश व जिला स्तर पर नारी शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करनेका आव्हान किया।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय कोली समाज की संस्था तीन भागों में बांट ली गई हैं उसे फिर से एक साथ किया जाय तभी अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाने चाहिए ,वरना हम समाज को केसे संगठित रख पाएंगे जब हमारा संघठन ही एक नहीं होगा।साथ ही समाज की जिला स्तर पर गणना करवाना भी अति आवश्यक है जिससे समाज की संख्या बल पता चल सके।श्री गोतम ने समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी आव्हान किया एवम् कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रदेश कार्यकरिणी तथा डॉक्टर वाई एन वर्मा को बधाई दी।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आपसी सौहार्द,भाईचारा,व समन्वय स्थापित करनेपर जोर दिया।
समाज में व्याप्त कुरीतियों (मद्यपान,मृत्युभोज) आदि को दूर करने का संकल्प लिया।
समाज के जरूरतमंद निर्धन छात्र-छात्राओं की हर प्रकार से मदद व मार्गदर्शन देने का निर्णय लिया।
सगठित होकर जुल्म वअत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाने तथा संगठन में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयत्न किए जाएं।
अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान डाक्टर वाई. एन. वर्मा जी ने आगामी दिनों में किए जाने वाले प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं दिशा निर्देश प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को दिए।
जयपुर,अलवर,कोटा जिलों द्वारा अपने क्षेत्रों में समाज हित में किये उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना की। मंचासीन पदाधिकारीगणों ने खो-खो खेल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी श्री अशोक कुमार महावर , प्रिंट मीडिया क्षेत्र में श्री विनोद गौतम ,अपने अभिनय (नुक्कड़ नाटकों) के माध्यम से जन चेतना जागृत करने वाले श्री हरीश महावर का अभिनन्दन किया।
मीटिंग में राष्ट्रीय पदाधिकारियों में- श्री हरीश कुमार चन्दावत जी, सुश्री द्रोपदी कोली, रूप सिंह जी, नाथुलाल जी, के.एल.महावर जी, रामसिंह जी,तथा प्रदेश व जिला पदाधिकारीयों में- श्री सी.एस.वर्मा,श्री कैलाश महावर, श्री आर.सी वर्मा, नारायण सहाय जी, अशोक कुमार, चौखेलाल जी, महेन्द्र सिंह बुन्देल जी, बी. एल महावर, विनोद गौतम जी, प्रवीण कुमार जी, रतन लाल जी, कृष्ण कुमार गडोरिया जी, रामचन्द्र महावर जी,चिमन लाल जी, कान्हाराम डाबी जी, श्रीमती मंजु वर्मा, विजेन्द्र जी, नानक जी, रामधन जी,देवी लाल जी आदि उपस्थित रहे ।
प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग का सफल संचालन श्री महेन्द्र सिंह बुन्देल- प्रदेश मंत्री ने किया।

You may have missed