September 20, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत:अचानक मौसम बदला और काले बादल छा गए, ठंडी हवाओं से बढ़ी चहल-कदमी

भरतपुर में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत:अचानक मौसम बदला और काले बादल छा गए, ठंडी हवाओं से बढ़ी चहल-कदमी

भरतपुर

भरतपुर शहर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम बदला और काले बादलों के हवाएं चलने लगी। दोपहर 3 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश बंद होने के बाद भी ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भरतपुर में मंगलवार को 49.2 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया था। यह इस साल का सबसे अधिकतम तापमान था। लोग गर्मी से इतने परेशान थे कि वह अपने घर से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे थे। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। लेकिन दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और करीब 3 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हुई बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिए थे कि नौतपा के आखिरी 3 दिन में आंधी, तूफान और बारिश हो सकती है। आज हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से सुकून है। इसके अलावा गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। अब लोग घरों से बाहर भी निकल रहे हैं।

You may have missed