September 19, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

राजस्थान के 78 आईएएस होंगे सेवानिवृत्त:2028 तक 1329 आईएएस रिटायर होंगे, पहले ही 1300 की कमी, फिर भी नहीं बढ़ रही वैकेंसी..!!

जयपुर: राजस्थान के 78 आईएएस होंगे सेवानिवृत्त:2028 तक 1329 आईएएस रिटायर होंगे, पहले ही 1300 की कमी, फिर भी नहीं बढ़ रही वैकेंसी..!!

जयपुर: देश के साथ प्रदेश को भी पर्याप्त संख्या में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (आईएएस) नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, सीनियर आईएएस के रिटायर होने के बाद यह संख्या और भी बढ़ जाएगी। कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार साल 2028 तक देश में 1329 आईएएस अधिकारी रिटायर हो जाएंगे। राजस्थान में इस अवधि तक सेवानिवृत्त होने वाले प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या 78 हो जाएगी। दूसरी ओर, 1970 से लेकर 2023 तक एक साल में अधिकतम आईएएस की पोस्टिंंग की संख्या 181 रही है। जो कि साल 2023 में विभिन्न विभागों में पदस्थापित हुए हैं। राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में बात की जाए तो साल 2020 के बाद से मात्र 29 प्रशासनिक अधिकारियों को ही प्रदेश में पोस्टिंग मिली है। गुड गवर्नेंस के विस्तार और विकेंद्रीकरण को देखते हुए देश के साथ प्रदेश को अधिक आईएएस की जरूरत होगी। वहीं नए विभाग बनने के कारण उनके सफल संचालन के लिए बेहतर प्रशासनिक अधिकारी चाहिए होंगे।

आईएएस ऑफिसर्स सिविल लिस्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम के अनुसार राजस्थान में कुल 262 आईएएस ऑफिसर्स हैं। इनमें से करीब 59 महिला आईएएस अधिकारी हैं। यूपीएससी के अनुसार फीमेल कैंडिडेट्स पुरुष से अधिक सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन क्रैक करती हैं, लेकिन प्रदेश में पोस्टिंग के मामले में महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी कम है।

प्रमोटेड व डीआर को मिलाकर 1316 का गैप:

2024 तक ही देश में प्रमोटेड और डायरेक्ट रिक्रूट (डीआर)किए गए आईएएस में ही 1316 का गैप है। सभी पदों को मिलाकर देश में कुल 6858 आईएएस अधिकारी होने चाहिए, जबकि 5542 ही पोस्टेड हैं। यह रिपोर्ट तैयार होने तक राजस्थान में 313 की जगह 262 आईएएसही कार्यरत थे।

प्रदेश में 57 आईएएस बीटेक और 18 एमबीबीएस:

आईएएस ऑफिसर्स सिविल लिस्ट के अनुसार प्रदेश में करीब 57 आईएएस के पास बीटेक की डिग्री है। वहीं 18 अधिकारियों का एमबीबीएस बैकग्राउंड है। 24 के पास बीई, दस के पास एमकॉम और दस के पास एमबीए की डिग्री है।

10 नंबर कम होने सेे चूक जाते हैं उम्मीदवार:

यूपीएससी की वेबसाइट पर साल 2022 के नॉन रिकमेंडेड उम्मीदवारों के अंक सार्वजनिक किए जा चुके हैं। इसमें सामान्य वर्ग की एक महिला उम्मीदवार ने 950 अंक हासिल किए हैं। उस साल रिकमेंड किए गए आखिरी उम्मीदवार के अंक 360 रहे थे। यानी, यह महिला उम्मीदवार मात्र दस अंक से चूक गई थी।

2013-2021 तक हर साल 180 को पोस्टिंग:

2013 से 2021 तक हर साल देश में 180 आईएएस अधिकारियों को पोस्टिंग मिली। 2022 व 2023 में एक ही आईएएस बढ़ा है। इन सालों में संख्या 181 तक पहुंची।

इसीलिए जरूरी हैं पर्याप्त आईएएस:

आपदा प्रबंधन और पेंडेमिक में व्यवस्था बनाए रखने के लिए। गुड गवर्नेंस को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए।
लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए।

You may have missed