September 19, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

कॉन्स्टेबल की पत्नी के सांसद बनने की कहानी:भरतपुर की संजना पर एक कांग्रेस नेता ने तंज किया था- इसे विधायक बनने की जल्दी है

कॉन्स्टेबल की पत्नी के सांसद बनने की कहानी:भरतपुर की संजना पर एक कांग्रेस नेता ने तंज किया था- इसे विधायक बनने की जल्दी है
भरतपुर

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों में 4 महिलाएं सबसे कम उम्र की हैं। इनमें से एक नाम है संजना जाटव। संजना को भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। पूरे दमखम से चुनाव लड़ा और भाजपा के रामस्वरूप कोली को करीब 50 हजार वोट से हरा दिया।

संजना के लिए यह राह आसान नहीं थी। उसे इस मुकाम तक पहुंचने से पहले ताने तक सुनने पड़े थे। एक कांग्रेस नेता ने तो उसे यहां तक कह दिया था- इसे विधायक बनने की जल्दी है। इसी नेता के इशारे पर घर के सामने गड्‌ढा खोद दिया गया। फिर भी संजना ने हार नहीं मानी।

एक साधारण परिवार वाली कॉन्स्टेबल की पत्नी का सबसे कम उम्र की सांसद बनने तक का सफर कैसा रहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में…

संजना जाटव सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। उनका कहना है कि परिवार की सपोर्ट की वजह से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
संजना जाटव सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं। उनका कहना है कि परिवार की सपोर्ट की वजह से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
18 साल की उम्र में शादी
संजना की शादी अलवर जिले के कठूमर में रहने वाले कप्तान सिंह से हुई थी। तब संजना की उम्र महज 18 साल थी। संजना की राजनीति में एंट्री उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण हुई। ससुर कॉन्ट्रैक्टर हैं। बड़े ससुर कमल सिंह सरपंच रह चुके हैं। इस तरह परिवार का राजनीति में हस्तक्षेप पहले से ही था। बड़े ससुर के कहने पर संजना ने 2021 में अलवर के वार्ड नंबर 29 से चुनाव लड़ने का फैसला किया। परिवार के पास पैसे नहीं थे। पति और ससुर ने मिलकर रुपए जुटाए और चुनाव लड़ाया। संजना ने निराश नहीं किया और जीत हासिल की।

कांग्रेस नेता ने लोगों के सामने संजना और ससुर को ​बाहर निकाला
पीसीसी सदस्य भूपेंद्र गुर्जर संजना के परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने एक किस्सा शेयर किया। साल 2021 में संजना जिला परिषद सदस्य बनी थीं। इसके बाद वह अपने ससुर के साथ जयपुर में कांग्रेस के नेताओं से मिलने गईं। इस पर वह एक कांग्रेस नेता के यहां भी पहुंचीं। उस समय वहां 100 से 150 लोग मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उन्हें ये कहकर वहां से निकाल दिया कि इसे विधायक बनने की जल्दी है। संजना के ससुर हरभजन सिंह को कांग्रेस नेता की ये टिप्पणी अपमानजनक लगी। इसके बाद ससुर ने संजना को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया।

घर के बाहर जब गड्ढा खोदा गया तो संजना का पूरा परिवार परेशान हुआ। परिवार का कहना है कि ये राजनीति अदावत के चलते किया गया था।
घर के बाहर जब गड्ढा खोदा गया तो संजना का पूरा परिवार परेशान हुआ। परिवार का कहना है कि ये राजनीति अदावत के चलते किया गया था।
चुनाव लड़ने से पहले संजना ने एएलबी में लिया एडमिशन

कांग्रेस नेता और संजना के बड़े ससुर के बीच राजनीति अदावत रही। इसी काे लेकर कांग्रेस नेता की ओर से संजना के परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया गया। पीसीसी मेंबर भूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि एक बार रात में कांग्रेस नेता के इशारे पर घर के बाहर गड्ढा खोद दिया गया। घर से निकलना बंद कर दिया गया। पति की जयपुर तक पुलिस विभाग में शिकायत की गई। संजना को भी लगने लगा कि विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले खुद को मजबूत करना होगा। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार के सामने एलएलबी करने की इच्छा जाहिर की। पति कप्तान सिंह ने संजना को एलएलबी में एडमिशन दिलवाया। 2023 में ही संजना ने एलएलबी पूरी की।

संजना के पति (ब्लेजर में) पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल हैं। पढ़ाई से लेकर उनके राजनीतिक सफर में काफी सहयोग रहा है।
संजना के पति (ब्लेजर में) पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल हैं। पढ़ाई से लेकर उनके राजनीतिक सफर में काफी सहयोग रहा है।
राहुल और प्रियंका गांधी के कैम्पेन को संभाला
इस बीच राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा और प्रियंका गांधी की ‘मैं भी लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैम्पेन में काफी एक्टिव होकर काम किया। दोनों कैम्पेन में लोकल स्तर पर संजना ने पूरी जिम्मेदारी संभाली। प्रियंका गांधी के इस कैम्पेन में काफी युवतियाें को जोड़ा। यहीं से वह प्रियंका गांधी की नजरों में आईं।

इसके बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में संजना पहुंची। प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। उनके नजदीकी बताते हैं कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

प्रियंका गांधी ने संजना को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह से कहा था कि इसे आगे बढ़ाना है। तभी से वह कांग्रेस लीडरशिप की नजरों में आईं।

You may have missed