KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया-कटारिया

पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया-कटारिया

Spread the love

पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया-कटारिया
भाजपा नेता व पुर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया का स्वागत
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी नीलकंठ महादेव मंडल विधान सभा क्षेत्र ब्यावर में भाजपा वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री राजस्थान सरकार गुलाबचंद कटारिया का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री राजस्थान सरकार गुलाबचंद कटारिया का देवीशंकर भूतड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष जिला देहात अजमेर के नेतृत्व मे एडवोकेट डूंगर सिंह रावत अध्यक्ष भाजपा नीलकंठ महादेव मंडल द्वारा साफा व प्रदीप सिंह राठौड़ अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान सरकार ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। पिछले चार सालों में कांग्रेस सरकार में 13 बार परीक्षा के पेपर लीक हुए, प्रशासन के नाम पर राजस्थान में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। अब समय आ गया है राजस्थान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लानी है। इस मौके पर एडवोकेट डूंगर सिंह रावत मंडल अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों की चर्चा की, विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराते हुए, नीलकंठ महादेव मंडल क्षेत्र में पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के पधारने पर आभार व्यक्त किया, जवाजा मंडल अध्यक्ष संतोष रावत,जिला मंत्री करण सिंह रावत, किसान मोर्चा प्रदीप सिंह राठौड़, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल जांगिड़ ,नव मतदाता संयोजक शिव सांवरिया, तिलक सिंह चौहान काबरा ,भाजपा नेता रामनारायण तर्क सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Skip to content