KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » महिलाओं को दी आर्थिक स्वावलम्बन की जानकारीअमृता हाट

महिलाओं को दी आर्थिक स्वावलम्बन की जानकारी
अमृता हाट

Spread the love

महिलाओं को दी आर्थिक स्वावलम्बन की जानकारी
अमृता हाट
अजमेर 09 फरवरी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परम्परागत हस्तशिल्प व खाद्य पदार्थों की कला को जीवित रखे महिलाओं को गुरूवार को आर्थिक स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया।
अमृता हाट के दूसरे दिन सुबह गुरूवार को राजीविका द्वारा महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए कार्यशाला का क्रियांवयन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग की इंद्रा महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा संचालित इस कार्यशाला में उपनिदेशक श्री राजेंद्र कुमार चौधरी, राजीविका से रुचि जैन तथा माधुरी, विभिन्न योजनाओं तथा उनसे संबद्ध स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन के लिए किए जा रहे कायोर्ं का विवरण दिया। उन्होंने राजीविका से जुड़ी हुए महिलाओं के लिए शुरू किए गए बैंक के बारे में भी बताया। इंदिरा महिला शक्ति केंद्र प्रबंधक टीनू गुर्जर ने इंदिरा महिला शक्ति केंद्र के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। लीगल काउंसल संध्या सिंह ने इंदिरा महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिलाओं तथा अमृता हाट में आने वाले अतिथियों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एक महिला, जिसकी उम्र करीब 80 वर्ष होगी, उन्होंने सभी महिलाओं को मात देते हुए रेस जीती। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम विजेता टीनू गुर्जर, द्वितीय मनजीत कौर एवं तृतीय चेतना जी रहे ।

Skip to content