KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » कट्स‘ द्वारा शहरी निकायों की क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित

कट्स‘ द्वारा शहरी निकायों की क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

‘कट्स‘ द्वारा शहरी निकायों की क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित
अजमेर, 17 मार्च। कट्स के द्वारा शहरी निकायों की क्षमतावर्धन कार्यक्रम राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग तथा ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग, नई दिल्ली के सहयोग से अजमेर में आयोजित किया गया।
नगर निगम के आयुक्त श्री सुशील कुमार ने कहा कि समय-समय पर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाना आवश्यक है। इसमें स्थानीय निकायों के अधिकारीगण अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे और नए-नए नवाचार करके अपने शहरी क्षेत्रों का विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षमतावर्धन कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को अन्य शहरों और स्थानीय निकायों का भ्रमण भी करवाया जाना आवश्यक है। अन्य शहरों के बेहतरीन प्रयासों से सीखकर उन्हें अपने शहरों में भी लागू किया जा सकेगा।
स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक श्री आलोक जैन ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहरी निकायों में सुधार के लिए हमें आम जनों के व्यवहार परिवर्तन पर भी ध्यान देना चाहिए। ठोस कचरे के प्रबन्धन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा सीवरेज वाटर आदि गंभीर समस्याओं के निराकरण के लिए आम जन के सहयोग की आवश्यकता है। व्यवहार परिवर्तन के प्रयास भी किए जाने की आवश्यकता है।
क्षमतावर्धन कार्यक्रम में मुख्य रूप से निकाय के वित्तीय प्रबन्धन, ठोस कचरा प्रबन्धन सतत परिवहन एवं सामुदायिक भागीदारी विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में हैदराबाद ग्रेटर मुन्सिपल कॉरपोरेशन की विषय विशेषज्ञ डॉ. डी. सुधाकर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए।
कट्स के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अमर दीप सिंह ने बताया कि विगत एक दशक से शहरी सुशासन और शहरी निकायों के क्षमतावर्धन के लिए कट्स कार्य कर रहा है। कट्स स्वायत्त शासन विभाग के साथ एक सहमति पत्र के अन्तर्गत शहरी निकायों के क्षमतावर्धन के लिए विगत वषोर्ं से कार्य कर रहा है। इस गैर वित्तीय सहमति पत्र के अनुसार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की क्षमतावर्धन हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी निकायों के ज्ञानवर्धन के द्वारा आम नागरिकों की जीवन शैली में सुधार करना है।
15 वें वित्तीय आयोग के नोडल अधिकारी श्री कमलदीप शर्मा ने म्यूनिसिपल फाइनेंस विषय पर प्रतिभागीयों को जानकारी दी। डॉ. हिमानी तिवारी स्वायत्त शासन विभाग जयपुर की ओर से राज्य सरकार द्वारा निकायों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अजमेर के नगरीय निकायों के 30 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Skip to content