KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » आर.आर.ई.सी.एल. ने अजमेर में तलाशी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की सम्भांवनाएं

आर.आर.ई.सी.एल. ने अजमेर में तलाशी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की सम्भांवनाएं

Spread the love


आर.आर.ई.सी.एल. ने अजमेर में तलाशी फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की सम्भांवनाएं
आर.आर.ई.सी.एल. के दल ने आनासागर और फॉयसागर का लिया जायजा

राजस्थान रिन्यूएबल कॉरपोरेशन लि. (आर.आर.ई.सी.एल.) ने बुधवार को अजमेर में फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की संभावनाएं जानने के लिए आनासागर और फॉयसागर का निरीक्षण किया। नगर निगम, अजमेर के अधिकारियों के साथ उन्होंने एक मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए निरीक्षण किया।
आर.आर.ई.सी.एल. के एक्सईएन श्री एम.के. विजय ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर डैम पर विश्व का सबसे बडा फ्लोटिंग सोलर प्लांट किया गया है] राजस्थान में भी इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही है। अजमेर में आनासागर झील और फॉयसागर झील पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट की संभावना को तलाशा गया। फ्लोटिंग सोलर आमतौर पर पानी की सतह पर तैरता है] आमतौर पर जलाशय झील] सिंचाई नहर इत्यादि जगहों पर इन्हें लगाया जाता है। फ्लोटिंग सोलर सिस्टम को लगाने के लिए पानी की सतह पर कम लागत आती है एवं इससे उत्पन्न होने वाली बिजली का उत्पादन भी अधिक होता है। श्री विजय ने बताया कि शीघ्र एक प्रपोजल तैयार किया जाएगा ताकि अजमेर में फ्लोटिंग सोलर सिस्टम स्थापित किया जा सके।
Skip to content