KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पति बोला-दूसरी शादी कर ली, पत्नी ने सुसाइड किया:दंपती के 5 बच्चे, फोन पर कहा था- तुझसे संबंध नहीं

पति बोला-दूसरी शादी कर ली, पत्नी ने सुसाइड किया:दंपती के 5 बच्चे, फोन पर कहा था- तुझसे संबंध नहीं

Spread the love

पति बोला-दूसरी शादी कर ली, पत्नी ने सुसाइड किया:दंपती के 5 बच्चे, फोन पर कहा था- तुझसे संबंध नहीं

अलवर

पति ने फोन पर पत्नी को कहा कि उसका दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। आहत पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दंपती के 5 बच्चे हैं। 12 साल पहले शादी हुई थी। मामला अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे का है। घटना शुक्रवार को हुई।
लक्ष्मणगढ़ के खोहरी गांव स्थित अपने पीहर में पिंकी जाटव (30) ने शुक्रवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला का ससुराल लक्ष्मणगढ़ के ही चौमूं गांव में है। पिंकी की शादी 12 साल पहले 2011 में चौमूं निवासी कृष्णा जाटव से हुई थी।
महिला के परिजन विनोद कुमार व प्रीतम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही कृष्णा अपनी पत्नी पिंकी के साथ मारपीट करता था। वह ट्रक पर ड्राइवरी करता है इसलिए घर पर कम रहता था। उसने कुछ दिन पहले ही फोन कर पिंकी को धमकाया था। कहा था कि ​​​​​मेरा तुझसे कोई सम्बंध नहीं है। मैं किसी दूसरी महिला के साथ संबंध में हूं। मैंने उसके साथ शादी कर ली है।
परिजनों का आरोप है कि पति कृष्णा ने पिंकी को फोन पर कहा कि तू पीहर रहे या कहीं भी। मुझे कोई मतलब नहीं है। पति के साथ फोन पर इस तरह झगड़ा होने के बाद पिंकी आहत हो गई और उसने अपने पीहर खोहरी में ही जहर खा लिया।
पिंकी के परिजनों ने पति कृष्णा पर आरोप लगाया कि उसी से तंग आकर पिंकी ने सुसाइड किया है। फोन पर आखिरी बार बातचीत में पति ने पिंकी से अपने अफेयर की बात कही थी। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पिंकी और कृष्णा के 5 बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा केवल 4 महीने का है। बड़ी बेटी 9 साल की है।
परिजनों ने बताया कि पिंकी की जब पहली बच्ची 2 महीने की थी। तभी से कृष्णा पिंकी को तंग करने लगा था। कृष्णा पिंकी को खर्च भी नहीं देता था। पति ने पत्नी को दूसरी शादी कर लेने की बात भी कही। कहा- तुम चाहे मरो या जिओ, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
इसके बाद पिंकी ने कीटनाशक दवा पी ली। लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में शुक्रवार शाम को ही उसने दम तोड़ दिया।

पति व अन्य पर आरोप

परिजनों ने पति कृष्णा जाटव पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने परिवार से रिपोर्ट ली है। दहेज जैसा मामला नहीं है। लेकिन पति की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड करने के आरोप लगाए गए हैं। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

You may have missed

Skip to content