[aioseo_breadcrumbs]

जेठानी से झगड़े के बाद देवरानी ने किया सुसाइड:भाई को फंदे पर लटकी मिली, परिवार बोला- मानसिक परेशान हो गई थी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जेठानी से झगड़े के बाद देवरानी ने किया सुसाइड:भाई को फंदे पर लटकी मिली, परिवार बोला- मानसिक परेशान हो गई थी

अलवर

अलवर शहर के 60 फीट रोड स्थित शिव कॉलोनी में मंगलवार देर शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार का आरोप है कि उसकी जेठानी से परेशान होकर ये कदम उठाया। ससुराल वाले भी बीच-बचाव नहीं करते थे। देवरानी-जेठानी दोनों एक ही मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहती थी।
मृतका निशा (28) की शादी को 13 साल हो चुके थे। उसके निशा के दो बच्चे भी हैं। परिजनों का कहना है- पिछले कई दिनों से परिवार में लगातार झगड़े हो रहे थे। निशा (28) का अपने पति दिनेश सैनी सहित सास कोमल सैनी, उषा सैनी, मुकेश सैनी और राजेश सैनी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सास-ससुर किसी भी झगड़े में बीच-बचाव नहीं करते थे, जिससे निशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
निशा की बड़ी बहन कमलेश सैनी ने बताया- निशा पिछले कुछ समय से तनाव में थी। भाई उमेश सैनी सोमवार रात को उससे मिलने गया था। तब कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा । फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। बाकी पुलिस जांच करेगी।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]