KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » तो क्या वाकई पायलट_गहलोत की बढ़ेंगी नजदीकियां, गहलोत द्वारा नरमी का रुख दे रहा यही संकेत! ,,रमेश शर्मा

तो क्या वाकई पायलट_गहलोत की बढ़ेंगी नजदीकियां, गहलोत द्वारा नरमी का रुख दे रहा यही संकेत! ,,रमेश शर्मा

Spread the love

तो क्या वाकई पायलट_गहलोत की बढ़ेंगी नजदीकियां, गहलोत द्वारा नरमी का रुख दे रहा यही संकेत! ,,रमेश शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जीवन के तहतरवें वर्ष में प्रवेश के साथ ही राजस्थान की कांग्रेस की राजनीति में भी कुछ शुभ संकेत दिखाई पड़ रहे हैं, जिससे पिछले लंबे समय से राजस्थान के दो दिग्गजों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के मध्य राजनीतिक दूरियां, द्वेषता, खींचतान, राजनीतिक दुश्मनी और बयान बाजी समाप्ति की ओर रुख करेगी। लगभग पांच-छह दिन पहले कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार वार्ता में पत्रकारों द्वारा सचिन पायलट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गहलोत ने बहुत गंभीरता और जोर देकर कहा था कि राजनीति मैं छोटी मोटी बातें होती रहती है जो हम आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। इसके बाद कल तीन मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर सचिन पायलट ने जहां मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी हालांकि यह सामान्य शिष्टाचार है। पायलट ने पिछले माह गहलोत को पूरा ना होने पर भी ट्वीट के माध्यम से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी लेकिन शायद उस समय से अन्य कोई जवाब नहीं दिया था।।लेकिन जन्मदिन के बधाई संदेश के जवाब में गहलोत ने जिस लहजे में सचिन पायलट द्वारा जन्मदिन की बधाई देने का आभार व्यक्त किया है, वह काफी प्रभावशाली है और यह भी दर्शाता है की जैसे पहले गहलोत और पायलट में कोई दूरियां नहीं रही हो। दरअसल गहलोत ने सचिन पायलट को खुद के जन्म दिन पर भेजे गए शुभकामना संदेश के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही ट्वीट कर लिखा, ‘सचिन जी, आपकी इस सद्भावना और शुभकामनाओं हेतु सहृदय आभार।’ इससे पहले पायलट ने कल संदेश में शुभकामना ट्वीट में मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायू की कामना करता हूं। इन बदले समीकरणों ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री गहलोत के अपने जीवन के नए पायदान पर प्रवेश के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के दोनों ही दिग्गजों में आपसी सद्भाव का रास्ता प्रगति पथ पर अग्रसित होगा! देखने वाली यह बात होगी कि आने वाले कुछ ही दिनों में क्या कुछ नया देखने को मिलता है!
रमेश शर्मा
9829034002

You may have missed

Skip to content