[aioseo_breadcrumbs]

झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत:दोनों के 5 बच्चे,मानवता को झखजोर देने वाली खबर,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत:दोनों के 5 बच्चे, उनके रोने की आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे

भरतपुर

झगड़े के बाद दंपती ने जहर खा लिया। घर में दोनों के 5 बजे मौजूद थे। उनकी हालत खराब होने लगी तो बच्चे रोने लगे। पड़ोसी पहुंचे तो पति-पत्नी उल्टियां कर रहे थे। जहर खाने की बात पता चली तो पड़ोसियों ने युवक के भाई को सूचना दी। दोनों को पहले स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर किया लेकिन दोनों की रास्ते में मौत हो गई।

घटना भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के माडापुरा गांव में शाम 6 बजे हुई थी। सोमवार रात 8.30 बजे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में दोनों को मृत घोषित किया गया। शवों को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव सौंप दिए हैं।
रुदावल थाने के ASI मुंशीलाल ने बताया-मंगलवार सुबह माडापुरा निवासी पति-पत्नी के जहर खाकर सुसाइड करने की सूचना मिली। शव मॉर्च्युरी में रखवाए। मंगलवार सुबह कागजी कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम कराया। शव परिजन को सुपुर्द कर दिए हैं। मामला दर्ज कर जांच करेंगे। आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही अभी इसकी जानकारी नहीं है।

भाई बोला- झगड़ा हुआ था, बच्चे रोने लगे

मृतक युवक के बड़े भाई महेंद्र कुमार ने बताया- मेरा छोटा भाई सुरेंद्र (39) मिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी रीना (36) और पांच बच्चों के साथ गांव में हमारे घर के पास ही अलग मकान में रहता था। कल (सोमवार) शाम करीब 6 बजे पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।
इस दौरान सभी बच्चे भी घर में ही थे। झगड़े के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां करते देख बच्चे रोने-चीखने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे। पड़ोसियों ने मुझे फोन कर सूचना दी।
मैं मौके पर पहुंचा। दोनों को लेकर रुदावल हॉस्पिटल ले गए। वहां से उन्हें भरतपुर आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन दोनों की मौत हो गई। आरबीएम हॉस्पिटल रात 8.15 बजे के करीब पहुंचे थे। वहां रात 8.30 बजे दोनों को डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

शादी को 18 साल हो गए थे

महेंद्र कुमार ने बताया- दोनों की शादी को 18 साल हो गए थे। उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। दोनों के 5 बच्चे हैं। तीन बेटियां शिवन्या (8), कीर्ति (6) और गुड़िया (4) दो बेटे गोलू (3) और मोनू (1) हैं। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]