KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण

स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव ने किया स्मार्ट सिटी कार्यों का निरीक्षण
अजमेर 30 जून । स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री महेश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को अजमेर स्मार्ट सिटी कायों का निरीक्षण कर कामकाज की समीक्षा की। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जानकारी दी।
स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री महेश चंद्र शर्मा सुबह सर्किट हाउस पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सर्किट हाउस एवं एनेक्सी भवन में रिनोवेशन किए गए कार्यों को देखा। इसके बाद उन्होंने सेवन वंडर और पाथ वे का अवलोकन किया। शासन सचिव ने अजमेर स्मार्ट द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इसके बाद श्री शर्मा ने जेएलएन अस्पताल में बन रहे पीडिएट्रिक ब्लॉक, मेडिसन ब्लॉक और पीजी गर्ल्स हॉस्टल के कार्यों का भी निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद पटेल मैदान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रहे कार्यों को देखा। नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने यहां पर चले रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। स्वीमिंग पूल, बेडमिंटन कोर्ट, लोन टेनिस कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट सहित अन्य कार्यों को देखा।

Skip to content