KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भारत ने मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं : रावत

भारत ने मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं : रावत

Spread the love

भारत ने मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं : रावत

शुक्रवार को पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत ने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ते हुए रुपनगढ़ उपखंड के गांवों में जनसंपर्क कर तिरंगे वितरित किए। विधायक रावत ने ग्राम रूपनगढ़, पनेर, जाजोता, उजोली, कोटडी, नोसल, सिनोदिया, भदूण, नवां, रघुनाथपुरा, सिंगारा और करकेड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क कर क्षेत्र वासियों को घर-घर तिरंगे वितरित किए। साथ ही विधायक रावत ने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के लिए अधिकारियों को हाथों-हाथ समाधान करने हेतु निर्देशित भी किया।

विधायक रावत ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश भर में घर-घर तिरंगा वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि संपूर्ण देशवासी एक सूत्र में बंधे रहे, यही हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश का डंका समूचे विश्व में बज रहा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। भारत ने मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।इसलिए आवश्यक है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत बनाना है।

राजेंद्र ओझा, भगवानदास लखन, सुमेर सिंह चंदेल, बिरदी चंद कुमावत, रणजीत सांमरिया, पंकज नामा, तुलसीराम, प्रदीप गंगवाल, मूलचंद रायका, अजय राव, छोटू शर्मा, मुकेश कुमावत रामकरण धायल, कमल जांगिड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता विधायक रावत के साथ थे।

Skip to content