KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पुलिस कर्मचारी को लगी गोली:घायल होने के बाद खुद एक्टिवा चला पहुंचा घर, कड़ा-मोबाइल गायब, नशेड़ियों पर शक

पुलिस कर्मचारी को लगी गोली:घायल होने के बाद खुद एक्टिवा चला पहुंचा घर, कड़ा-मोबाइल गायब, नशेड़ियों पर शक

Spread the love

लुधियाना में पुलिस कर्मचारी को लगी गोली:घायल होने के बाद खुद एक्टिवा चला पहुंचा घर, कड़ा-मोबाइल गायब, नशेड़ियों पर शक

लुधियाना में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने के बाद कर्मचारी खुद ही एक्टिवा चलाकर तड़के 4 बजे घर पहुंचा, लेकिन घायल होने के चलते वह घर के ही बाहर गिर गया। इस पर परिजन उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले आए।

पुलिस कर्मचारी की पहचान गुरविंदर के रूप में हुई है। गुरविंदर की हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गोली गुरविंदर की छाती में लगी है।

परिवार को शक, नशेड़ियों ने की लूट

परिवार को शक है कि नशेड़ियों ने उससे लूट की वारदात की है। पत्नी सुनंदा ने बताया कि गुरविंदर के साथ उसकी दो साल पहले शादी हुई है। वह खुद भी पुलिस कर्मचारी है। 16 अगस्त को गुरविंदर की सेहत ठीक नहीं थी। उसे पुलिस लाइन काम पर जाने से रोका था। लेकिन उसने कहा कि वह अपनी ड्यूटी बदलवाकर 1 घंटे में वापस आ जाएगा।

You may have missed

Skip to content