KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों का असरजनभावनाओं का सम्मान, तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों का असरजनभावनाओं का सम्मान, तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों का असर
जनभावनाओं का सम्मान, तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त
अजमेर, 8 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों के बाद नगरीय विकास विभाग ने कोटड़ा आवासीय योजना में तेलंगाना हाउस का आवंटन रद्द कर दिया है। अजमेर में विभिन्न संगठन लम्बे समय से भूमि आवंटन का विरोध कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे अपने संकल्प-पत्र में भी शामिल किया था।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देशों के बाद नगरीय विकास विभाग ने यह आदेश जारी किए। विभाग की शासन संयुक्त सचिव प्रथम संचिता विश्नोई द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अजमेर विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव के तहत तेलंगाना सरकार के फेसिलिटी सेन्टर कम गेस्ट हाउस के लिए कोटड़ा आवासीय योजना में चिन्हित 5021.19 वर्गमीटर भूमि का आवंटन निरस्त किया जाता है। यह आदेश सक्षम स्तर से संबंधित है।
उल्लेखनीय है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए श्री देवनानी ने तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त करवाने को अपने संकल्प-पत्र में शामिल किया था। उन्होंने राज्य सरकार के गठन के बाद जिला कलक्टर और नगरीय विकास विभाग को निर्देशित किया था कि इसका आवंटन तुरंत निरस्त किया जाए। श्री देवनानी के निर्देशों के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार कर नगरीय विकास विभाग को पत्र भेजा। इस प्रस्ताव पर कार्यवाही करते हुए नगरीय विकास विभाग ने आवंटन निरस्त करने को मंजूरी दे दी है। तेलंगाना हाउस का अजमेर के विभिन्न संगठन एवं आमजन लम्बे समय से विरोध कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से आग्रह किया था कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा को देखते हुए इसका आवंटन निरस्त किया जाए। श्री देवनानी ने इसके लिए विभिन्न स्तरों पर निर्देश जारी किए थे। इसके लिए श्री देवनानी का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आभार व्यक्त किया।
श्री देवनानी अजमेर के समग्र विकास में शहरवासियों की जनभावनाओं को भी पूरा स्थान और सम्मान दे रहे हैं। तेलंगाना हाउस आवंटन निरस्त इसी की एक बानगी हैं। भविष्य में भी इसी सोच के साथ शहरवासियों के हित में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

Skip to content