September 19, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

भाजपा में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी।

शिवराज सिंह चौहान बन सकते हैं नए भाजपा अध्यक्ष।यूपी में भी स्वतंत्र देव सिंह या श्रीकांत शर्मा को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष।

⬆️यूपी मंत्रिमंडल में भी हो सकता है बहुत बड़ा फेरबदल।

जिन विधायकों की सीट पर भाजपा हारी है और वह सरकार में मंत्री हैं,उनकी हो सकती है छुट्टी।जिन विधायकों की सीट पर भाजपा जीती है,सांसद भले ही हार गए हों उन विधायकों को मिल सकती है लालबत्ती।इससे अन्य विधायकों को भी एक संदेश जाएगा जिनकी विधानसभा में भाजपा हारी है।

इसस लिहाज से खीरी में पलिया विधायक और धौरहरा लोकसभा में महोली विधायक को मिल सकती है लालबत्ती।खीरी के निघासन में भी भाजपा जीती है लेकिन यह भाजपा प्रत्याशी की अपनी ही कर्मभूमि थी,इस वजह से निघासन विधायक फिलहाल लालबत्ती की दौड़ से बाहर।

निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को केंद्र के भाजपा संगठन में या फिर राज्यसभा में मिल सकती है जगह।

लम्बे समय से हाशिये पर और उपेक्षित चल रहे शाहनवाज हुसैन,मुख्तार अब्बास नकवी और राजीव प्रताप रूड़ी को भी मिल सकती है केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह।

You may have missed