KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भाजपा की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी – कांग्रेस

भाजपा की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी – कांग्रेस

Spread the love

भाजपा की जन आक्रोश रैली राजनीतिक नौटंकी – कांग्रेस

केंद्र की भाजपा सरकार ने किया देश के साथ विश्वासघात

अजमेर ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष फकरे मोईन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा एवं डॉ संजय पुरोहित ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली को राजनीतिक नौटंकी बताया है !

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने देश के साथ विश्वासघात यह है किया है। महंगाई बेरोजगारी कम करने के नाम पर सत्ता में काबिज हुई थी। अब भाजपा देशवासियों के साथ छलावा कर रही है। भाजपा केवल सत्ता हथियाने के लिए आम जनता को गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी पास कांग्रेस, गांधी परिवार एवं राजस्थान सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा में बौखलाहट है और भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर केवल आम जनता को गुमराह कर रही है। जबकि आज देश में भाजपा के प्रति जन आक्रोश है। भाजपा विकास के नाम पर राजनीति कर रही है !

उन्होंने बताया कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र को अक्षरत् लागू किया है। राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम चिरंजीवी योजना इंदिरा रसोई जैसे उल्लेखनीय काम हुए हैं जिससे आम जनता को राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात की चुनावी रैलियों में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करी केवल कांग्रेस को कोसते का काम किया है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की नीयत और नीतियों की वजह से भारत के टूटने की संभावना बन गई है। जिसमें आर्थिक विषमताएं, सामाजिक धुव्रीकरण और राजनीतिक तानाशाही की वजह से भारत के टूटने की संभावना बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों खिलाड़ियों महिलाओं दलितों आदिवासियों ईडब्ल्यूएस वर्ग युवाओं सभी धर्म एवं संप्रदाय के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिससे भाजपा में बौखलाहट है और वह अपनी बौखला छिपाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाल रही हैं !

You may have missed

Skip to content